बौंसी, (बांका ) से संजीव पाठक की रिपोर्ट,
बौंसी प्रखंड क्षेत्र के असनाहा गांव में शुक्रवार की देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया. घर में सो रही 65 वर्षीय महिला पर अचानक छत का पंखा गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में घायल महिला को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार असनाहा गांव निवासी बसंत मंडल की पत्नी सावित्री देवी रात में अपने घर में सो रही थीं. इसी दौरान छत पर लगे पंखे की कुंडी अचानक टूट गई और चल रहा पंखा सीधे उनके ऊपर आ गिरा.