[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बौंसी बाजार में चला बुलडोजर, जाम से मिलेगी राहत

बौंसी बाजार में चला बुलडोजर, जाम से मिलेगी राहत

0
बौंसी बाजार में चला बुलडोजर, जाम से मिलेगी राहत

अतिक्रमण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

बौंसी. पर्यटन नगरी बौंसी में लंबे समय से जाम और अव्यवस्था की वजह बने अतिक्रमण के खिलाफ बुधवार को नगर पंचायत प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए व्यापक अभियान चलाया. इस दौरान बाजार क्षेत्र में जेसीबी मशीन के जरिए सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया. कार्रवाई के दौरान कुछ देर के लिए बाजार में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. अभियान का नेतृत्व बौंसी थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर पंकज कुमार झा और नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी ने संयुक्त रूप से किया. उनके साथ भारी संख्या में पुलिस बल, सफाई कर्मी और नगर पंचायत के कर्मचारी मौजूद थे. कार्रवाई बजरंगबली चौक से लेकर डैम रोड स्थित पुराने नंदनी टॉकीज के समीप तक चलायी गयी. प्रशासन की इस कार्रवाई में सड़क किनारे बने अस्थायी ढांचे, टीन शेड, ठेला-खोमचा और दुकानों के आगे बढ़ाए गए अवैध हिस्सों को हटाया गया. बुलडोजर के पहुंचते ही अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया. कई लोग आनन-फानन में अपना सामान समेटते नजर आए, वहीं कुछ ने खुद ही अपने अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया. मालूम हो कि डैम रोड सहित बाजार के कई हिस्सों में अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गयी थीं, जिससे रोजाना जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी. स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर पंचायत प्रशासन ने यह अभियान शुरू किया.

प्रशासन का कहना है कि कार्रवाई से पहले संबंधित लोगों को नोटिस और चेतावनी दी गई थी, लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया. मजबूरन यह कदम उठाना पड़ा. अभियान के दौरान स्वच्छता पदाधिकारी कुमारी सिप्रा सहित नगर पंचायत कर्मी, सफाईकर्मी और पुलिस बल पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे. सुरक्षा के बीच पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न हुई. इस कार्रवाई के बाद जहां आम नागरिकों ने राहत की उम्मीद जताई है, वहीं अतिक्रमण करने वालों में भय का माहौल देखा जा रहा है. स्थानीय लोगों का मानना है कि यदि इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रही, तो बाजार क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर हो सकेगी और जाम की समस्या से निजात मिलेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel