[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, छोटे भाई के हमले में बड़े भाई का सिर

मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, छोटे भाई के हमले में बड़े भाई का सिर

0
मामूली कहासुनी ने लिया हिंसक रूप, छोटे भाई के हमले में बड़े भाई का सिर

फटा, पत्नी भी मारपीट की शिकार

बौसी, (बांका) बौंसी : बौंसी थाना क्षेत्र के दलिया गांव में पारिवारिक विवाद ने उस समय गंभीर रूप ले लिया जब मामूली कहासुनी के बाद दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई. आरोप है कि छोटे भाई ने बड़े भाई पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल फुलटूश यादव, जो पेशे से रिक्शा चालक हैं, ने बताया कि घरेलू स्तर पर हुई छोटी-सी बात को लेकर उनके छोटे भाई छक्कू यादव ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. विवाद इतना बढ़ गया कि हमले के दौरान उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और काफी खून बहने लगा. घटना के बाद परिजन घायल अवस्था में फुलटूश यादव को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. अस्पताल में चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करते हुए सिर की गहरी चोट की सफाई की और टांके लगाए. डॉक्टर ऋषिकेश सिन्हा के नेतृत्व में उनका उपचार किया गया.फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है

परिवार में तनाव का माहौल

पीड़ित का आरोप है कि जब उनकी पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो उसके साथ भी मारपीट की गई. घटना के बाद परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है. मामले को लेकर फुलटूश यादव ने बौंसी थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस को दिए गए आवेदन में उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है. वहीं, समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुटी हुई है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel