[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बीपीएससी में सफलता का परचम लहराने वाले प्रतिभावानों को प्रभात खबर ने किया सम्मानित, गदगद हुए परिजन

बीपीएससी में सफलता का परचम लहराने वाले प्रतिभावानों को प्रभात खबर ने किया सम्मानित, गदगद हुए परिजन

0
बीपीएससी में सफलता का परचम लहराने वाले प्रतिभावानों को प्रभात खबर ने किया सम्मानित, गदगद हुए परिजन
संतोष को सम्मानित करते विधायक व डीएम.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

BPSC Success Story: प्रभात खबर द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 में इस वर्ष पहली बार बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभावान युवाओं को भी सम्मानित किया गया. बांका के टाउन हॉल में आयोजित समारोह में मेडल और प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर सफल अभ्यर्थियों के चेहरे गर्व से दमक उठे, जबकि अपने बच्चों को मंच पर सम्मानित होते देख अभिभावकों की आंखों में खुशी और संतोष साफ दिखाई दिया.

बांका विधायक, कटोरिया विधायक और डीएम के हाथों मिला सम्मान

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल, कटोरिया विधायक पूरण लाल टुडू, बांका के जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल, नगर परिषद अध्यक्ष बालमुकुंद सिन्हा तथा उपाध्यक्ष डॉ विनिता कुमारी मौजूद रहे. सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से सफल अभ्यर्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

मंच से सम्मान मिलने के साथ ही सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और उपस्थित लोगों ने होनहार युवाओं का उत्साहवर्धन किया.

BPSC Success Story: मेहनत और लगन से हासिल की बड़ी सफलता

सम्मानित होने वालों में सुईया बाजार निवासी संतोष कुमार, बौंसी की खुशनुद खातून, शंभुगंज प्रखंड के गुलनी कुशहा गांव की सोनाली कुमारी तथा रजौन निवासी भाई-बहन गौरव कुमार सत्यार्थी और कुमारी स्वयं प्रभा प्रमुख रूप से शामिल रहे.

इन सभी प्रतिभाओं ने कठिन परिश्रम, निरंतर प्रयास और दृढ़ संकल्प के बल पर बीपीएससी जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का उदाहरण प्रस्तुत किया है.

ओडिशा से अवकाश लेकर पहुंचे संतोष कुमार

विशेष रूप से सुईया बाजार निवासी संतोष कुमार सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए ओडिशा से अवकाश लेकर बांका पहुंचे थे. इस अवसर पर उनकी पत्नी रूचि कुमारी, पिता प्रेमकुमार वर्णवाल और माता उमा देवी भी मौजूद रहीं.

मंच पर सम्मान प्राप्त करते समय परिवार के सदस्यों के चेहरे पर गर्व और खुशी साफ दिखाई दे रही थी. उनके लिए यह पल वर्षों की मेहनत और संघर्ष का सुखद परिणाम था.

अभिभावकों ने की प्रभात खबर की पहल की सराहना

सम्मानित अभ्यर्थियों के अभिभावकों ने प्रभात खबर के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं.

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंच पर मिलने वाला सम्मान युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक समर्पित होने के लिए प्रेरित करता है. यह समारोह न केवल सफल अभ्यर्थियों के लिए यादगार रहा, बल्कि वहां मौजूद अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया.

प्रभात खबर का यह मंच प्रतिभाओं को सम्मान देने के साथ-साथ उनके उज्ज्वल भविष्य की उम्मीदों को नई उड़ान देने का माध्यम भी साबित हुआ.

ये भी पढ़े : सारण सहित बिहार के 9 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, अगले 2-3 घंटे में झमाझम बारिश के आसार, 60 KMPH की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel