[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका पांच दिनों से खराब सार्वजनिक चापाकल, बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान लोग

पांच दिनों से खराब सार्वजनिक चापाकल, बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान लोग

0
पांच दिनों से खराब सार्वजनिक चापाकल, बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान लोग
पुरानी अस्पताल के पास का चापाकल

बौसी (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट

Bounsi Water Crisis: बौंसी बाजार स्थित पुरानी अस्पताल के समीप लगा सार्वजनिक चापाकल पिछले पांच दिनों से तकनीकी खराबी के कारण पर्याप्त पानी नहीं दे रहा है. बाजार क्षेत्र में पेयजल का प्रमुख स्रोत माने जाने वाले इस चापाकल के खराब होने से दुकानदारों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लोगों ने नगर प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है.

बहुत कोशिश के बाद निकल रहा थोड़ा पानी

स्थानीय लोगों ने बताया कि चापाकल से पानी निकालने के लिए काफी देर तक हैंडल चलाना पड़ता है. इसके बाद भी बहुत कम पानी निकलता है. भीषण गर्मी और उमस के बीच पेयजल की समस्या से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है.

दुकानदारों और राहगीरों को हो रही सबसे अधिक दिक्कत

पुरानी अस्पताल के पास स्थित यह सार्वजनिक चापाकल बाजार में आने-जाने वाले लोगों के लिए पेयजल का प्रमुख साधन है. प्रतिदिन सैकड़ों लोग यहां पानी पीते हैं. चापाकल खराब होने के कारण लोगों को दूर-दराज के जलस्रोतों तक जाना पड़ रहा है या फिर बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है. सबसे अधिक परेशानी छोटे दुकानदारों और दिनभर बाजार में रहने वाले राहगीरों को हो रही है.

शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

Bounsi Water Crisis: दुकानदारों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और नगर प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो सका. लोगों का कहना है कि समय पर मरम्मत नहीं होने के कारण छोटी तकनीकी खराबी अब बड़ी समस्या बन गई है.

नियमित रखरखाव की उठी मांग

स्थानीय नागरिकों ने कहा कि सार्वजनिक चापाकलों का नियमित निरीक्षण और रखरखाव होना चाहिए. बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है, इसलिए यहां पेयजल की समुचित व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है. लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मरम्मत नहीं हुई तो पेयजल संकट और गहरा सकता है.

नगर अध्यक्ष ने दिया आश्वासन

नगर अध्यक्ष कोमल भारती ने बताया कि चापाकल खराब होने की जानकारी मिल चुकी है. संबंधित कर्मियों को मरम्मत का निर्देश दे दिया गया है और जल्द ही चापाकल को दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

ALSO READ: बांका समेत आसपास के जिलों में आज बारिश के आसार, 5 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel