[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका मुख्य चौक तक फिर पहुंचे भगवान मधुसूदन का रथ, बौंसी में पुरानी परंपरा बहाल करने की उठी मांग

मुख्य चौक तक फिर पहुंचे भगवान मधुसूदन का रथ, बौंसी में पुरानी परंपरा बहाल करने की उठी मांग

0
मुख्य चौक तक फिर पहुंचे भगवान मधुसूदन का रथ, बौंसी में पुरानी परंपरा बहाल करने की उठी मांग
रथयात्रा की फाइल तस्वीर.

बौसी, (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट

Bounsi Rath Yatra: बौंसी की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान मानी जाने वाली भगवान मधुसूदन की रथयात्रा को उसके पारंपरिक मार्ग पर फिर से संचालित करने की मांग अब जनभावना का रूप लेती जा रही है. श्रद्धालु चाहते हैं कि वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार भगवान मधुसूदन का रथ एक बार फिर बौंसी बाजार के मुख्य चौक तक पहुंचे और क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को नया जीवन मिले.

मुख्य चौक तक पहुंचता था भगवान मधुसूदन का रथ

सदियों से चली आ रही परंपरा के अनुसार भगवान मधुसूदन रथ पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करते हुए बौंसी बाजार के मुख्य चौक तक पहुंचते थे. यहां हजारों श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करते थे. यह रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक रही है.

Bounsi Rath Yatra: मंदार की धरती से जुड़ी है गहरी आस्था

मंदार की पावन धरती पर स्थित भगवान मधुसूदन मंदिर की धार्मिक और पौराणिक महत्ता दूर-दूर तक प्रसिद्ध है. मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण के मधुसूदन स्वरूप की यह प्राचीन आराधना सदियों से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रही है. ऐसे में रथयात्रा का पारंपरिक मार्ग से गुजरना भक्तों के लिए विशेष आध्यात्मिक महत्व रखता है.

रेलवे की हाई वोल्टेज लाइन बनी बड़ी बाधा

पिछले कुछ वर्षों से रेलवे की हाई वोल्टेज विद्युत लाइन इस ऐतिहासिक परंपरा के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन गई है. सुरक्षा कारणों से अब रथ मुख्य चौक तक नहीं पहुंच पाता, जिससे रथयात्रा का पारंपरिक स्वरूप प्रभावित हुआ है. इससे स्थानीय श्रद्धालुओं में निराशा देखी जा रही है.

सोशल मीडिया पर तेज हुई परंपरा बहाली की मांग

सोशल मीडिया पर इस ऐतिहासिक परंपरा को पुनर्जीवित करने की मांग लगातार तेज हो रही है. स्थानीय श्रद्धालु और प्रबुद्ध नागरिक मंदिर समिति से इस दिशा में ठोस पहल करने की अपील कर रहे हैं. स्थानीय निवासी निर्मल झा ने कहा कि सदियों पुरानी इस परंपरा को पुनर्स्थापित करने के लिए मंदिर समिति, प्रशासन और रेलवे को मिलकर समाधान निकालना चाहिए.

दो सुझावों पर हो रहा विचार

इस समस्या के समाधान के लिए दो प्रमुख सुझाव सामने आए हैं. पहला, रथयात्रा के निर्धारित समय पर रेलवे प्रशासन से समन्वय स्थापित कर कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति का शटडाउन लिया जाए, ताकि रथ सुरक्षित रूप से पुराने मार्ग से गुजर सके. दूसरा, रथ की ऊंचाई में तकनीकी बदलाव किया जाए या ऐसा नया रथ तैयार कराया जाए, जो विद्युत तारों के नीचे से सुरक्षित निकल सके.

समन्वय से निकल सकता है स्थायी समाधान

स्थानीय लोगों का मानना है कि मंदिर समिति के पास संसाधनों की कमी नहीं है. यदि मंदिर समिति, जिला प्रशासन और रेलवे आपसी समन्वय के साथ गंभीर पहल करें तो इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है. श्रद्धालुओं की इच्छा है कि भगवान मधुसूदन की ऐतिहासिक रथयात्रा एक बार फिर अपने पारंपरिक मार्ग से गुजरते हुए बौंसी बाजार के मुख्य चौक तक पहुंचे.

आस्था और विरासत को बचाने की उम्मीद

श्रद्धालुओं का कहना है कि यह केवल एक रथयात्रा नहीं, बल्कि क्षेत्र की धार्मिक आस्था, पौराणिक परंपरा और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है. ऐसे में इस ऐतिहासिक परंपरा को पुनर्जीवित करना आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा.

ये भी पढ़े : बांका में शुरू हुई बिहार की पहली लाह आधारित वाड़ी परियोजना, बदलेगी आदिवासी किसानों की तकदीर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel