[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका इंदिरा गांधी ने जबरन देश के ऊपर आपातकाल थोपकर की थी लोकतंत्र की हत्या : सुरेंद्र मेहता

इंदिरा गांधी ने जबरन देश के ऊपर आपातकाल थोपकर की थी लोकतंत्र की हत्या : सुरेंद्र मेहता

0
इंदिरा गांधी ने जबरन देश के ऊपर आपातकाल थोपकर की थी लोकतंत्र की हत्या : सुरेंद्र मेहता

भाजपा ने आपातकाल को याद करते हुए साधा राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर निशाना

बांका. आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने के निमित्त भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश मिश्रा की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया. शहर स्थित होटल मधुवन बिहार में आयोजित इस कार्यक्रम को सूबे के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता, पूर्व मंत्री सह बांका विधायक रामनारायण मंडल सहित अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान वक्ताओं ने आपातकाल पर अपनी बात रखते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर भी जमकर निशाना साधा. मौके पर खेल मंत्री ने कहा कि आज से 50 साल पहले इंदिरा गांधी ने देश के ऊपर जबरन आपातकाल थोप कर लोकतंत्र की हत्या की थी. जिस कांग्रेस पार्टी ने आपातकाल लगाया, उसी के साथ मिलकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद बिहार में सत्ता हथियाने का प्रयास कर रहे हैं.

पूर्व मंत्री सह बांका श्री मंडल ने आपातकाल के काले दिन को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूरे देश की स्वतंत्रता को आजादी के बाद फिर से बेड़ी में जकड़ने प्रयास किया था. पूरे देश में इमरजेंसी लगाकर करोड़ों सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में बंद कर दिया गया था. इस आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के चौथे स्तंभ माने जाने वाले प्रेस की स्वतंत्रता पर भी पाबंदी लगा दी गयी थी. आगे कहा कि उस समय देश की तात्कालिक प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने अलोकतांत्रिक निर्णय लिया था. आज भी उसी कांग्रेस पार्टी के साथ बिहार में महागठबंधन बनाकर राजद सुप्रीमो बिहार की जनता को ठगने का काम करने की कोशिश कर रहे हैं. जयप्रकाश नारायण आंदोलन से जन्म लेने वाले लालू प्रसाद आज कांग्रेस पार्टी के साथ मिले हुए हैं, जबकि उनको यह पता नहीं है कि बिहार की जनता सब देख रही है. परिवाद और वंशवाद से अब बिहार की जनता का कोई लेना देना नहीं है, बिहार की जनता विकास के साथ है. उन्होंने आज की पीढ़ी को आपातकाल के बारे में अवगत कराने की बात कही. मंच का संचालन विश्वनाथ सिंह ने किया. कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अजय दास, सुभाष साह, जेपी सेनानी हरिकृष्ण पांडे, विकास सिंह, मनोज यादव, पंकज घोष, वाणिज्य प्रकोष्ठ के संयोजक अनुपम गर्ग, हीरालाल मंडल, दिगंबर मंडल, महेश गुप्ता, उज्ज्वल सिन्हा, रिपुसुदन सिंह, डॉली गुप्ता, रेखा वर्मा, मृगेंद्र सिंह, सुपाड़ी लाल झा, सुनील चटर्जी, अभिजीत आनंद, बिकास चौरसिया, अभिनाश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel