[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बाइक लूटकांड का खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

बाइक लूटकांड का खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

0
बाइक लूटकांड का खुलासा, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

कट्टा, कारतूस व लूटी गयी बाइक बरामद

धोरैया. धोरैया पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिछले दिनों थाना क्षेत्र में हुई बाइक लूटकांड का सफल उद्भेदन कर लिया है. पुलिस ने इस मामले में संलिप्त दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से एक अवैध देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस तथा लूटी गई बाइक बरामद की गयी है. इस संबंध में बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रजौन थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी अमन कुमार (पिता- सिकेंद्र मंडल) तथा अमरेश कुमार (पिता- तुफानी यादव) के रूप में हुई है.

लूटकांड की जांच के लिए विशेष टीम का किया गया था गठन

एसपी ने बताया कि 29 मई 2026 को पुनसिया-धोरैया मुख्य मार्ग पर कुसमी एवं चंदाडीह के बीच पारोहाट के समीप अज्ञात अपराधियों ने बिहपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी टावर कर्मी संतोष कुमार से उसकी बाइक, मोबाइल फोन तथा एमरो कंपनी की बैटरी लूट ली थी. इस संबंध में धोरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर बौंसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम ने वैज्ञानिक एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त अमन कुमार को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान उसने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली. अमन कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर लूटी गयी बाइक बरामद कर ली. साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए. हथियार बरामद होने के बाद धोरैया थाना में आरोपितों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत एक अलग मामला भी दर्ज किया गया है. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दूसरे सह-अभियुक्त अमरेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया.

दोनों आरोपितों का रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपितों का आपराधिक इतिहास रहा है और वे पूर्व के लूटकांडों में भी नामजद रहे हैं. इस मामले में पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस तथा लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की है. इस सफल अभियान में बौंसी एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष टीम में धोरैया थानाध्यक्ष अमित कुमार, रजौन थानाध्यक्ष राजरतन, अंचल पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार, पुअनि सूरज कुमार वैभव, अजय कुमार, धोरैया थाना के रिजर्व गार्ड तथा डीआइयू टीम, बांका के पुलिसकर्मी शामिल थे. गिरफ्तार दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए बांका मंडल कारा भेज दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel