[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका Bihar News: बांका में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग दंपति ने दी जान, घरेलू कलह से परेशान होकर मरने का लिया फैसला

Bihar News: बांका में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग दंपति ने दी जान, घरेलू कलह से परेशान होकर मरने का लिया फैसला

0
Bihar News: बांका में ट्रेन से कटकर बुजुर्ग दंपति ने दी जान, घरेलू कलह से परेशान होकर मरने का लिया फैसला
बिहार की ट्रेनों का समय बदला (सांकेतिक)

Bihar News: जसीडीह-बांका रेल लाइन पर पोल सं 18-21/22 के बीच घटना घटित हुई है. बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर दंपति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का निर्णय लिया. शनिवार की शाम ही सुरेश दास (60) अपनी पत्नी सूरजी देवी (50) के साथ घर से बिना कुछ बताए ही निकल गए थे. पारिवारिक सूत्रों के अनुसार अपने छोटे पुत्र बलराम दास के घर पर ही दोनों पति-पत्नी रहते थे.

घटना की जांच में जुटी पुलिस

घरेलू कलह में नोंक-झोंक से आहत होकर दंपति ने रविवार को पारडीह गांव के समीप बांका की ओर जा रही बांका-अंडाल पैसेंजर ट्रेन के आगे आकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना पर चांदन थाना के पुअनि व सअनि सतीश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की. हालांकि मृत दंपति के चारों पुत्रों द्वारा शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने को लेकर पुलिस को लिखित पंचनामा सौंपा. फिर पुलिस ने परिजनों को मृत दंपति का शव सौंप दिया.

आत्महत्या की वजह पारिवारिक कलह

घटना के संबंध में मृत दंपति के पुत्र मोहनलाल दास, बलराम दास, मुसाफिर दास व भैरो दास के अलावे सरपंच वीरेंद्र दास सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सुरेश दास हाई ब्लडप्रेशर का मरीज था. छोटे पुत्र बलराम दास के घर ही गत मंगलवार को नोंक-झोंक हुई थी. पारिवारिक कलह से तंग आकर दोनों शनिवार की शाम ही घर से निकल गए थे. रविवार को पैसेंजर ट्रेन के सामने दोनों ने कूद कर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना के बाद काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गयी.

Also Read: Flood: सीतामढ़ी के झीम और लखनदेई नदी में अचानक उफान, तेज बहाव में टूट कर ध्वस्त हुआ डायवर्सन

Previous article रानीश्वर को मिले 24 घंटे तक निर्बाध बिजली, वरना आंदोलन
Next article कला व साहित्य के समक्ष हैं कई चुनौतियां : डॉ अली इमाम
Avatar Of Radheshyam Kushwaha
राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में उनकी गहरी रुचि है. फिलहाल मैं बतौर यूपी डेस्क इंचार्ज कार्यरत हूं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel