[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका Banka Crime News: बौसी बाजार में देर रात बड़ी चोरी, समरसेबल दुकान से लाखों का सामान गायब

Banka Crime News: बौसी बाजार में देर रात बड़ी चोरी, समरसेबल दुकान से लाखों का सामान गायब

0
Banka Crime News: बौसी बाजार में देर रात बड़ी चोरी, समरसेबल दुकान से लाखों का सामान गायब

बौसी (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट :

बांका जिले के बौसी बाजार में बुधवार देर रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके के व्यापारियों में दहशत फैला दी. बौसी-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर इंडियन गैस एजेंसी के समीप स्थित बालाजी समरसेबल एंड रिपेयरिंग सेंटर को निशाना बनाते हुए चोर लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश है और बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

छत के रास्ते दुकान में घुसे चोर

जानकारी के अनुसार, चोर बेहद सुनियोजित तरीके से दुकान की छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए. पहले वेंटीलेटर को तोड़ा गया, फिर अंदर से शटर का लॉक तोड़कर दुकान में प्रवेश किया गया. इसके बाद दुकान में रखे तीन समरसेबल मोटर और करीब 10 किलो तांबे का तार चोरी कर लिया गया. बताया जा रहा है कि यह तांबे का तार क्वाइल बनाने के काम में उपयोग किया जाता था.

दुकानदारों के अनुसार चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये आंकी जा रही है. चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी सिस्टम को भी नुकसान पहुंचाया. कैमरे से जुड़े टीवी स्क्रीन को तोड़ दिया गया, जिसे सुबह दुकान कर्मियों ने दूर से बरामद किया.

सुबह दुकान खुलने पर हुआ खुलासा

गुरुवार सुबह जब दुकान खोली गई तब घटना की जानकारी सामने आई. दुकान मालिक गुलशन कुमार के कर्मियों ने बताया कि चोर पूरी तैयारी के साथ आए थे और वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो गए. घटना की खबर फैलते ही आसपास के व्यवसायियों की भीड़ जमा हो गई और बाजार में हड़कंप मच गया.

दूसरी दुकान का ताला तोड़ने की भी कोशिश

चोरों ने पास स्थित श्रीकांत झा की जगदंबा ऑटोमोबाइल दुकान का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया. हालांकि वहां वे चोरी करने में सफल नहीं हो सके. स्थानीय लोगों का मानना है कि वारदात में एक से अधिक चोर शामिल थे.

पुलिस जांच में जुटी, व्यापारियों ने बढ़ाई गश्ती की मांग

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके. लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में नाराजगी है. उन्होंने रात में नियमित पुलिस गश्ती बढ़ाने और बाजार की सुरक्षा मजबूत करने की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel