[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका BANKA बौसी बाजार में बड़ी सेंधमारी, मधुसूदन ज्वेलर्स से छह लाख के जेवरात चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर का चेहरा

BANKA बौसी बाजार में बड़ी सेंधमारी, मधुसूदन ज्वेलर्स से छह लाख के जेवरात चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर का चेहरा

0
BANKA बौसी बाजार में बड़ी सेंधमारी, मधुसूदन ज्वेलर्स से छह लाख के जेवरात चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर का चेहरा

बौसी (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट BANKA NEWS :

बौसी बाजार के डैम रोड स्थित मधुसूदन ज्वेलर्स में बीती रात हुई बड़ी चोरी की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से दुकान के पीछे की दीवार काटकर अंदर प्रवेश किया और करीब 6 लाख रुपये के कीमती जेवरात चोरी कर फरार हो गए.घटना का खुलासा गुरुवार की सुबह उस वक्त हुआ, जब दुकानदार मधुसूदन पोद्दार रोज़ाना की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे. दुकान के भीतर का मंजर देख उनके होश उड़ गए,अलमारी खुली थीं, सामान बिखरा पड़ा था और कई महंगे आभूषण गायब थे. उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलते ही बौसी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और तकनीकी साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चोरों ने बेहद शातिर तरीके से पीछे की दीवार में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया.खास बात यह है कि बगल के दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में एक संदिग्ध का चेहरा साफ तौर पर कैद हुआ है. पुलिस अब इसी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिये प्रयास कर रही है.घटना के बाद बौसी बाजार के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय दुकानदारों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए रात में नियमित पुलिस गश्त और अतिरिक्त सुरक्षा उपायों की मांग की है.थानाध्यक्ष का दावा है कि मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा. फिलहाल पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel