[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका में मानसून की चाल धीमी, उमस से लोग बेहाल, 8 जुलाई तक गरज-चमक और बारिश का अलर्ट

बांका में मानसून की चाल धीमी, उमस से लोग बेहाल, 8 जुलाई तक गरज-चमक और बारिश का अलर्ट

0
बांका में मानसून की चाल धीमी, उमस से लोग बेहाल, 8 जुलाई तक गरज-चमक और बारिश का अलर्ट
बांका में मानसून की रफ्तार अभी भी सुस्त

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट
Banka Weather Update: बांका में मानसून की रफ्तार अभी भी सुस्त बनी हुई है. बारिश की कमी के कारण जिले में चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिनभर तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोग बेहाल हैं. हालांकि अब मौसम विभाग ने राहत के संकेत दिए हैं. 4 से 8 जुलाई के बीच जिले में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

मौसम विभाग ने बांका के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. ऐसे में लोगों और किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

फिलहाल गर्मी से राहत नहीं

मानसून की कमजोर सक्रियता का असर बांका में साफ दिखाई दे रहा है. बारिश नहीं होने से तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है और हवा में नमी अधिक होने के कारण उमस लोगों को ज्यादा परेशान कर रही है.

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले दो से तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.

पटना: बीएसएससी अभ्यर्थियों ने लंबित परीक्षाओं की तिथि जारी करने की मांग को लेकर आयोग कार्यालय में प्रदर्शन किया. 10-15 दिन में तारीख नहीं आने पर महाआंदोलन की चेतावनी दी.

30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मौसम गर्म और उमस भरा रहेगा, लेकिन बीच-बीच में हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. गरज-चमक के साथ मौसम अचानक बदल सकता है.

Banka Weather Update: 8 जुलाई तक कैसा रहेगा मौसम

बिहार कृषि विश्वविद्यालय की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के संयुक्त पूर्वानुमान के अनुसार 4 से 8 जुलाई तक बांका जिले में मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

इस दौरान जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना भी जताई गई है.

पूर्वानुमान के मुताबिक अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. सुबह के समय हवा में नमी 70 से 75 प्रतिशत तक रहने का अनुमान है, जबकि दोपहर में यह घटकर 30 से 40 प्रतिशत रह सकती है. दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

किसानों के लिए क्या है सलाह

मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि संभावित बारिश और आंधी को देखते हुए खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था रखें ताकि फसलों को नुकसान न हो.

साथ ही गरज-चमक और तेज हवा के दौरान खेतों में काम करने से बचें. मौसम पूरी तरह साफ होने के बाद ही कृषि कार्य करना सुरक्षित रहेगा.

इसे भी पढ़ें: अगले 72 घंटे के लिए बिहार के इन जिलों के लोग हो जाएं सावधान, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इन दो जिलों में जमीन के नीचे बनेगी ब्लास्ट-प्रूफ रेल लाइन, जंग में बंकर का करेगी काम

Previous article अचानक कलेक्ट्रेट पहुंची औरंगाबाद डीएम, गायब मिले 149 अधिकारियों का वेतन रोका, 24 घंटे में मांगा जवाब
Next article जानें आज कैसा रहेगा जिले का मौसम
Avatar Of Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel