[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका में धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा मानसून, बारिश और ठनका का अलर्ट

बांका में धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा मानसून, बारिश और ठनका का अलर्ट

0
बांका में धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा मानसून, बारिश और ठनका का अलर्ट
बांका में सक्रिय हो रहा मानसून,

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट

Banka Weather: कई दिनों से उमस भरी गर्मी और तेज धूप से परेशान बांका के लोगों के लिए राहत की खबर है. जिले में मानसून अब धीरे-धीरे सक्रिय होता नजर आ रहा है. आसमान में बादलों की आवाजाही बढ़ गई है और मौसम विभाग ने आने वाले दो से तीन दिनों के दौरान बारिश, मेघ गर्जन, तेज हवा और वज्रपात की संभावना जताई है. हालांकि इस राहत के साथ सतर्क रहने की भी जरूरत है, क्योंकि तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है.

मौसम विभाग ने किया आगाह

मौसम विभाग के अनुसार बांका, भागलपुर और आसपास के जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रह सकता है. जिले के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है.

मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है. खुले मैदान, पेड़ों के नीचे और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. वज्रपात के समय सुरक्षित पक्के मकानों के भीतर रहने को कहा गया है.

अगले दो से तीन दिनों का मौसम कैसा रहेगा?

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों के दौरान बांका जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है.

इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. सुबह के समय सापेक्ष आर्द्रता 75 से 80 प्रतिशत और दोपहर में 25 से 30 प्रतिशत तक रह सकती है.

वहीं दक्षिण-पूर्व दिशा से 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान जताया गया है.

Banka Weather: गर्मी से अभी पूरी राहत नहीं

रविवार को बांका जिले का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम में बदलाव के बावजूद लोगों को उमस और गर्मी से अभी पूरी तरह राहत नहीं मिली है. हालांकि मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि मानसून की सक्रियता बढ़ी तो आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

ये भी पढ़ें: मुहर्रम जुलूस में तलवारबाजी के दौरान युवक के सिर में घुसी तलवार, घंटों चला ऑपरेशन

ये भी पढ़ें: भरत तिवारी को लगी थीं 5 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, जानिए शरीर के किन-किन हिस्सों में मिले बुलेट के निशान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel