[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका में उमस करेगी परेशान, लेकिन शाम को बदल सकता है मौसम का मिजाज

बांका में उमस करेगी परेशान, लेकिन शाम को बदल सकता है मौसम का मिजाज

0
बांका में उमस करेगी परेशान, लेकिन शाम को बदल सकता है मौसम का मिजाज
Banka Weather

Banka Weather Update: बांका जिले में मौसम का मिजाज इन दिनों लगातार बदल रहा है. सुबह से दोपहर तक तेज धूप और उमस लोगों को बेहाल कर रही है, जबकि शाम ढलते ही मौसम सुहाना हो जा रहा है. पिछले एक सप्ताह से जिले में गर्मी, आंधी और हल्की बारिश का मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है. हालांकि पिछले दो दिनों से उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. दिनभर चिपचिपी गर्मी से लोग परेशान दिखे, वहीं शाम के बाद कुछ राहत महसूस हुई.

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बांका का मौसम फिर करवट ले सकता है. विभाग ने 16 और 17 मई को जिले में आंधी, बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई है. कुछ इलाकों में गरज के साथ तेज तूफान भी आ सकता है. अनुमान है कि इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. ऐसे में किसानों और खुले में काम करने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

बढ़ेगा तापमान, लेकिन बारिश भी दे सकती है राहत

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. जिले का अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि बढ़ती गर्मी के बीच बारिश की संभावना लोगों को थोड़ी राहत दे सकती है.

दिन के समय तेज धूप और उमस के कारण बाजारों और सड़कों पर दोपहर में लोगों की आवाजाही कम हो रही है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी जा रही है. मौसम विभाग ने लोगों से बेवजह धूप में बाहर नहीं निकलने और पर्याप्त पानी पीने की अपील की है.

20 मई तक मौसम में दिखेगा बदलाव

पूर्वानुमान के अनुसार 20 मई तक जिले के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान कहीं-कहीं बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी. सुबह के समय हवा में नमी 70 से 75 प्रतिशत तक रह सकती है, जबकि दोपहर में यह घटकर 20 से 25 प्रतिशत तक पहुंच सकती है.

इसके अलावा पूर्वी दिशा से 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरबा हवा चलने का अनुमान लगाया गया है. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम में यह उतार-चढ़ाव बना हुआ है.

Also Read: सगे भाइयों ने उजाड़ दिया पूरा परिवार, बच्चे की शर्ट बनी कैमूर हत्याकांड का सुराग, 48 घंटे में मिली थीं चार सिरकटी लाशें

Previous article लखीसराय का वो मंदिर, जहां भक्तों की आस्था से बना भव्य धाम
Next article समस्तीपुर: लूटपाट का विरोध करने पर युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
Avatar Of Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel