[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका समेत आसपास के जिलों में आज बारिश के आसार, 5 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट

बांका समेत आसपास के जिलों में आज बारिश के आसार, 5 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट

0
बांका समेत आसपास के जिलों में आज बारिश के आसार, 5 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट
आसमान में घना काला बादल छाये हुए

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट

Banka Weather: मानसून की सक्रियता के कारण बांका सहित दक्षिण-पूर्व बिहार के कई जिलों में मौसम लगातार करवट ले रहा है. पिछले दो दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है, हालांकि उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल पाई है. गुरुवार को जिले के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल तापमान में अधिक बदलाव की उम्मीद नहीं है और मौसम अगले कुछ दिनों तक अस्थिर बना रहेगा.

5 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र द्वारा भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी मध्यम अवधि के पूर्वानुमान के अनुसार 1 से 5 जुलाई के बीच बांका जिले के एक-दो स्थानों पर आंधी, गरज-चमक, हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

हवा की रफ्तार बढ़ेगी, नमी भी रहेगी अधिक

Banka Weather: मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय सापेक्षिक आर्द्रता 80 से 85 प्रतिशत और दोपहर में 25 से 30 प्रतिशत रहने का अनुमान है. दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. वहीं सामान्य पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. कुछ स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है.

किसानों को दी गई विशेष सलाह

कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी है. गरज-चमक के दौरान खेतों में काम नहीं करने और मौसम को देखते हुए ही कृषि गतिविधियां संचालित करने की अपील की गई है. बारिश के दौरान कीटनाशक या उर्वरक का छिड़काव फिलहाल टालने की भी सलाह दी गई है.

आम लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े नहीं होने की अपील की है. तेज हवा और वज्रपात की संभावना को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम संबंधी ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें: पत्नी की याद में पति ने बनवाया 25 लाख का मंदिर, जयपुर से मंगाई प्रतिमा, वैदिक मंत्रों के बीच प्राण प्रतिष्ठा

ये भी पढ़ें: बिहार के इस जिले में सबसे ज्यादा प्रेम में धोखे की शिकार होती लड़कियां, महिला थाने में दर्ज आंकड़ों से खुलासा

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel