[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज तेज हवा के साथ भारी बारिश का खतरा ऑरेंज अलर्ट

बांका में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज तेज हवा के साथ भारी बारिश का खतरा ऑरेंज अलर्ट

0
बांका में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, आज तेज हवा के साथ भारी बारिश का खतरा ऑरेंज अलर्ट
बांका में मानसून एक्टिव

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट

Banka Weather Alert: बांका में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. अगर आप घर से बाहर निकलने की तैयारी कर रहे हैं तो पहले मौसम का हाल जरूर जान लें. मौसम विभाग ने जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज हवा, गरज-चमक और भारी बारिश की चेतावनी दी है. ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ किसानों को भी विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

रविवार को सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा. पूरे दिन सूरज और बादलों के बीच आंख-मिचौली चलती रही. हालांकि उमस बनी रही, लेकिन तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली. अब मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को मौसम और ज्यादा बिगड़ सकता है.

आज बांका में क्यों जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट?

भारत मौसम विज्ञान विभाग और बिहार कृषि विश्वविद्यालय की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के अनुसार बांका सहित आसपास के जिलों में सोमवार को तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है. इसी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून सिस्टम के सक्रिय होने से जिले के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की भी आशंका जताई गई है. ऐसे मौसम में बिजली गिरने और तेज हवा चलने का खतरा भी बना रहेगा.

Banka Weather Alert: 8 जुलाई तक ऐसा ही रहेगा मौसम का मिजाज

जारी पूर्वानुमान के अनुसार 8 जुलाई तक बांका जिले में मौसम लगातार बदला हुआ रहेगा. इस दौरान एक-दो स्थानों पर आंधी, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

सुबह के समय हवा में नमी 70 से 75 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि दोपहर में यह घटकर 30 से 40 प्रतिशत तक रह सकती है. दक्षिण-पूर्व दिशा से 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

बांकीपुर उपचुनाव के ऐलान के बाद हटने लगे पोस्टर बैनर.

किसानों के लिए क्यों अहम है यह चेतावनी?

बारिश खेती के लिए राहत लेकर आती है, लेकिन लगातार बारिश और आंधी कई बार फसलों को नुकसान भी पहुंचा सकती है. इसी वजह से कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को पहले से सतर्क रहने की सलाह दी है.

विशेषज्ञों का कहना है कि खेतों में पानी जमा न होने दें और जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखें. गरज-चमक और तेज हवा के दौरान खेतों में काम करने से बचें. मौसम सामान्य होने के बाद ही कृषि कार्य शुरू करें ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके.

लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील

मौसम विभाग ने आम लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है. तेज हवा और बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है.

श्रावणी मेला की तैयारियों के बीच मौसम में आए इस बदलाव को प्रशासन भी गंभीरता से देख रहा है. यदि बारिश का दौर तेज होता है तो इसका असर सड़क यातायात, बाजार और सामान्य जनजीवन पर भी पड़ सकता है. ऐसे में मौसम विभाग की ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखना जरूरी होगा.

Also Read: लाखों खर्च के बाद भी बदहाल घाटशिला, जाम नालियां, सड़कों पर जलजमाव और कचरे के ढेर से लोग परेशान

Also Read: भोजपुर में स्कॉर्पियो ट्रेलर से टकराई: नेपाल से घूमकर लौट रहे झारखंड के कपल समेत तीन की मौत, एक की हालत गंभीर

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel