[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका में झुलसा रही गर्मी के बीच 13 जून को बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए जारी हुई खास चेतावनी

बांका में झुलसा रही गर्मी के बीच 13 जून को बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए जारी हुई खास चेतावनी

0
बांका में झुलसा रही गर्मी के बीच 13 जून को बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए जारी हुई खास चेतावनी
IMD ने बांका में तेज हवाओं, गरज-चमक और किसानों के लिए विशेष चेतावनी दी.

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट.

Banka Weather Alert: बांका जिले में भीषण गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल है. सुबह से ही चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. बुधवार को दोपहर तक तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे लू जैसे हालात बन गये. हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राहत के संकेत दिये हैं. पूर्वानुमान के अनुसार 13 जून को जिले में भारी बारिश होने की संभावना है, जिसे लेकर किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.

अभी राहत नहीं, तीन दिन और झुलसाएगी गर्मी

जिले में गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है. सुबह 10 बजे के बाद ही सड़कों पर सन्नाटा छाने लगा और लोग धूप से बचने के लिए घरों में रहने को मजबूर दिखे. पंखा, कूलर और एसी के बावजूद उमस लोगों को परेशान करती रही. बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ी गिरावट होने की संभावना नहीं है.

13 जून को बदल सकता है मौसम का पूरा मिजाज

बिहार कृषि विश्वविद्यालय की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा और भारत मौसम विज्ञान विभाग के संयुक्त पूर्वानुमान के अनुसार 10 से 14 जून के बीच जिले के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. खास तौर पर 13 जून को भारी वर्षा की संभावना जताई गयी है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह बदलाव भीषण गर्मी से कुछ राहत दिला सकता है.

किसानों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है यह चेतावनी

मौसम विभाग ने किसानों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है. तेज हवा और भारी बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है. कृषि वैज्ञानिकों ने मौसम आधारित कृषि सलाह का पालन करने और खेतों में आवश्यक तैयारियां पहले से करने की अपील की है. वहीं नवीनतम जलवायु मॉडल यह संकेत दे रहे हैं कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान अल नीनो जैसी परिस्थितियां विकसित हो सकती हैं, जिससे बिहार में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका भी बनी हुई है.

गर्मी से बचाव भी जरूरी

चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, ओआरएस, नींबू पानी, नारियल पानी और मौसमी फलों का सेवन करने की सलाह दी है. अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने और मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन पर नजर बनाए रखने की अपील की गयी है.

Also Read: खान सर को कोर्ट से राहत, 20 जून तक नहीं होगी गिरफ्तारी, अदालत ने रखी शर्त

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel