[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका प्रभात इंपैक्ट : पेयजल संकट पर खबर छपते ही दौड़ा विभाग, बांका के इस गांव में करा रहे बोरिंग

प्रभात इंपैक्ट : पेयजल संकट पर खबर छपते ही दौड़ा विभाग, बांका के इस गांव में करा रहे बोरिंग

0
प्रभात इंपैक्ट : पेयजल संकट पर खबर छपते ही दौड़ा विभाग, बांका के इस गांव में करा रहे बोरिंग

चांदन (बांका) से अमरेंद्र पांडेय की रिपोर्ट

Banka News : चांदन प्रखंड की गौरीपुर पंचायत अंतर्गत मानिकपुर गांव के पंडित टोला में व्याप्त गंभीर पेयजल संकट को लेकर प्रभात खबर में प्रकाशित खबर के बाद पीएचइडी विभाग सक्रिय हो गया है. विभागीय अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जलमीनार परिसर में नया बोरिंग कराया है. बोरिंग सफल होने के बाद अब जल्द ही जलापूर्ति शुरू करने की तैयारी की जा रही है. इससे लंबे समय से पानी की समस्या झेल रहे ग्रामीणों में खुशी का माहौल है.

मानिकपुर गांव के पडित टोला में है जलसंकट

मानिकपुर गांव के पंडित टोला में लंबे समय से पेयजल संकट बना हुआ था. सात निश्चय योजना के तहत जलमीनार का निर्माण तो करा दिया गया था, लेकिन बोरिंग में तकनीकी खराबी के कारण योजना का लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा था. इस गंभीर समस्या को लेकर प्रकाशित खबर के बाद पीएचइडी विभाग के वरीय अधिकारियों ने संज्ञान लिया. अधिकारियों के निर्देश पर विभागीय टीम गांव पहुंची और समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई शुरू की. इसके बाद जलमीनार के समीप नया बोरिंग कराने का निर्णय लिया गया.

जलमीनार बनने के बावजूद नहीं मिल रहा था पानी

बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर नल का जल योजना का लाभ देने के लिए मानिकपुर गांव में जलमीनार का निर्माण कराया गया था. लेकिन बोरिंग फेल हो जाने के कारण जलापूर्ति सेवा शुरू नहीं हो सकी. योजना पूर्ण होने के बावजूद ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा था. गर्मी के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो गई थी. लोगों को पानी के लिए दूर-दूर तक भटकना पड़ता था और कई परिवारों को दैनिक जरूरतों के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

नयी बोरिंग सफल, जल्द शुरू होगी जलापूर्ति

विभागीय पहल के बाद जलमीनार परिसर में नया बोरिंग कराया गया, जो पूरी तरह सफल रहा है. अधिकारियों के अनुसार अब आवश्यक तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी कर शीघ्र ही जलापूर्ति सेवा शुरू कर दी जाएगी. इससे पंडित टोला सहित पोषक क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सकेगा. ग्रामीणों का कहना है कि यदि जलापूर्ति शुरू हो जाती है तो वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा और लोगों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा.

ग्रामीणों ने प्रभात खबर व विभाग का जताया आभार

पेयजल संकट के समाधान की दिशा में हुई कार्रवाई से ग्रामीणों में खुशी है. मानिकपुर गांव के लोगों ने समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए प्रभात खबर तथा त्वरित कार्रवाई करने के लिए पीएचइडी विभाग के अधिकारियों को साधुवाद दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि हर सुबह पानी की तलाश में इधर-उधर भटकना उनकी मजबूरी बन गई थी. अब नया बोरिंग होने और जलापूर्ति शुरू होने की उम्मीद से लोगों को बड़ी राहत मिली है. गांव में इस पहल को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है.

पानी की समस्या से राहत की उम्मीद

नयी बोरिंग सफल होने के बाद ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही उनके घरों तक नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल पहुंचेगा. इससे न केवल दैनिक जीवन आसान होगा, बल्कि महिलाओं और बच्चों को पानी लाने में होने वाली परेशानी से भी मुक्ति मिलेगी. ग्रामीणों का कहना है कि समय पर की गई यह कार्रवाई उनके लिए बड़ी राहत लेकर आई है और अब वे जलापूर्ति सेवा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel