[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका 25 जून को बांका में सजेगा मेधाओं का महाकुंभ, प्रभात खबर के मंच पर सम्मानित होंगे जिले के टॉपर छात्र

25 जून को बांका में सजेगा मेधाओं का महाकुंभ, प्रभात खबर के मंच पर सम्मानित होंगे जिले के टॉपर छात्र

0
25 जून को बांका में सजेगा मेधाओं का महाकुंभ, प्रभात खबर के मंच पर सम्मानित होंगे जिले के टॉपर छात्र
शहर स्थित चंद्रशेखर सिंह नगर भवन.

बांका से सुभाष वैद्य की रिपोर्ट

Banka Topper Felicitation: जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए 25 जून का दिन खास होने वाला है. प्रभात खबर हिन्दी दैनिक के तत्वावधान में शहर के चंद्रशेखर सिंह नगर भवन (टाउन हॉल) में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन किया जाएगा. इस समारोह में मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है.

मेधावियों को मिलेगा सम्मान, मंच साझा करेंगे बड़े अधिकारी

प्रतिभा सम्मान समारोह में जिले के जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञ, समाजसेवी और कई गणमान्य लोग शामिल होंगे. समारोह के दौरान सभी सफल और मेधावी विद्यार्थियों को प्रभात खबर की ओर से मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. साथ ही छात्रों को वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिलेगा.

Banka Topper Felicitation: सम्मान के साथ करियर काउंसिलिंग का भी मिलेगा लाभ

यह आयोजन केवल सम्मान तक सीमित नहीं रहेगा. कार्यक्रम में मौजूद शिक्षाविद और विशेषज्ञ विद्यार्थियों को करियर चयन, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव देंगे. छात्रों को अपने अनुभव साझा करने और सफल लोगों से प्रेरणा लेने का अवसर भी प्राप्त होगा. आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य के लिए सही दिशा प्रदान करना है.

कार्यक्रम स्थल पर ही होगा ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन

प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं के लिए 25 जून की सुबह 8 बजे से कार्यक्रम स्थल पर ही ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की व्यवस्था की गई है. प्रभात खबर की ओर से सभी पात्र छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम का हिस्सा बनने की अपील की गई है.

पंजीकरण के लिए यह दस्तावेज लाना होगा जरूरी

रजिस्ट्रेशन के दौरान विद्यार्थियों को अपने अंकपत्र (मार्कशीट) की छायाप्रति साथ लानी होगी. बिना अंकपत्र की प्रति के पंजीकरण में परेशानी हो सकती है. इसलिए छात्र-छात्राएं आवश्यक दस्तावेज के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचें.

जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

प्रतिभा सम्मान समारोह से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं और अभिभावक प्रभात खबर के प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं।

मदन कुमार – 7250397210

नवनीत कुमार – 7870823600

चंदन कुमार – 8969009007

25 जून को आयोजित होने वाला यह समारोह जिले के मेधावी विद्यार्थियों के लिए सम्मान, प्रेरणा और भविष्य की नई संभावनाओं का मंच बनने जा रहा है.

ये भी पढ़े : कटोरिया के स्कूल में किसने किया एलकेजी छात्र पर जानलेवा हमला? हॉस्टल जांच करने पहुंची डॉग स्क्वॉयड टीम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel