बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट
Banka News : बांका शहर के विभिन्न मंदिरों में बुधवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए. भयहरण स्थान, पंचमुखी मंदिर, पुरानी ठाकुरबाड़ी, शनि मंदिर सहित अन्य मंदिरों के पट प्रातः 05 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए. सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना में शामिल हुए.भयहरण स्थान मंदिर के पुजारी दिनेश झा ने बताया कि भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की गई. श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि, परिवार की खुशहाली और लोककल्याण की कामना के साथ पूजा-अर्चना की.