[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका में बालू माफियाओं का दुस्साहस : खनन अधिकारी की टीम पर किया हमला, पुलिसकर्मी जख्मी, वाहन तोड़ा

बांका में बालू माफियाओं का दुस्साहस : खनन अधिकारी की टीम पर किया हमला, पुलिसकर्मी जख्मी, वाहन तोड़ा

0
बांका में बालू माफियाओं का दुस्साहस : खनन अधिकारी की टीम पर किया हमला, पुलिसकर्मी जख्मी, वाहन तोड़ा

रजौन (बांका) से पीयूष कुमार की रिपोर्ट

Banka News : रजौन थाना क्षेत्र के शराब फैक्ट्री के समीप बुधवार देर रात बालू माफियाओं ने खनन अधिकारी प्रीति सिन्हा की टीम पर हमला कर दिया. हमले में पुलिसकर्मी मनीष कुमार यादव घायल हो गये, जिनका इलाज रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. वहीं हमलावरों ने सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचाया. घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और आरोपितों की पहचान कर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

अवैध खनन की सूचना पर पहुंची थी टीम

जानकारी के अनुसार, खनन अधिकारी प्रीति सिन्हा को देर रात सूचना मिली थी कि रजौन के रामपुर घाट पर अवैध रूप से बालू का उत्खनन किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद वह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई के लिए रवाना हुईं. बताया जाता है कि टीम जैसे ही रजौन स्थित शराब फैक्ट्री के समीप पहुंची, पहले से मौजूद बालू माफियाओं ने अचानक हमला बोल दिया. हमले की तीव्रता इतनी अधिक थी कि टीम को संभलने का मौका तक नहीं मिला. घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में भी चिंता का माहौल है.

झुंड बनाकर किया गया हमला

खनन अधिकारी के अनुसार, हमलावर बड़ी संख्या में मौजूद थे और कई गांवों से जुड़े बालू माफिया इस हमले में शामिल थे. उन्होंने बताया कि दो से तीन प्रमुख बालू माफियाओं की पहचान कर ली गयी है, जबकि अन्य की पहचान की जा रही है. अधिकारियों का मानना है कि अवैध खनन में संलिप्त लोगों ने सुनियोजित तरीके से टीम को निशाना बनाया. इस घटना ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि अवैध खनन से जुड़े तत्व प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध करने के लिए हिंसा का रास्ता अपनाने से भी नहीं चूक रहे हैं.

वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिसकर्मी घायल

हमले में सरकारी वाहन का पिछला शीशा तोड़ दिया गया. घायल पुलिसकर्मी मनीष कुमार यादव ने बताया कि वह टीम के साथ फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. इसी दौरान हमलावरों ने वाहन को घेर लिया और हमला शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि हमलावरों ने वाहन को क्षतिग्रस्त करने के साथ-साथ उनके साथ मारपीट भी की. हमले में उन्हें चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. घटना के बाद पुलिस बल में भी नाराजगी देखी जा रही है.

पहले भी हो चुके हैं कई हमले

रजौन क्षेत्र में अवैध बालू खनन को लेकर यह पहला हमला नहीं है. इससे पहले भी छापेमारी के दौरान कई अधिकारी और पुलिसकर्मी हमलों का शिकार हो चुके हैं. पूर्व में तत्कालीन सर्किल इंस्पेक्टर राजेश कुमार, खनन विभाग के अधिकारी, एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव तथा अन्य पुलिसकर्मियों पर भी हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं. बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं से यह सवाल उठने लगा है कि आखिर अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बावजूद माफियाओं के हौसले क्यों बुलंद बने हुए हैं.

अवैध खनन पर फिर उठे सवाल

घटना के बाद क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर चर्चा तेज हो गयी है. स्थानीय लोगों और जानकारों का कहना है कि लगातार हो रही कार्रवाई और हमलों के बावजूद अवैध खनन का खेल थम नहीं रहा है. इस घटना ने प्रशासन की रणनीति और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं. लोगों का मानना है कि जब तक अवैध खनन के पूरे नेटवर्क पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ऐसी घटनाएं होती रहेंगी और प्रशासनिक टीमों की सुरक्षा खतरे में बनी रहेगी.

क्या बोलीं खनन अधिकारी

खनन अधिकारी प्रीति सिन्हा ने बताया कि रात करीब दो बजे रामपुर घाट पर अवैध खनन की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर वह पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं, लेकिन रास्ते में ही बालू माफियाओं ने हमला कर दिया. उन्होंने कहा कि घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हुआ है और सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाया गया है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है तथा आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel