[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका चोरी के शक में पकड़ा गया युवक थाने से फरार, पुलिस के हाथ खाली

चोरी के शक में पकड़ा गया युवक थाने से फरार, पुलिस के हाथ खाली

0
चोरी के शक में पकड़ा गया युवक थाने से फरार, पुलिस के हाथ खाली

बांका से चंदन कुमार की रिपोर्ट :

अलीगंज मोहल्ले में सोमवार की रात स्थानीय लोगों ने एक युवक को संदिग्ध हालत में पकड़ लिया था. लोगों का आरोप था कि युवक चोरी की नीयत से इलाके में घूम रहा था. गुस्साए लोगों ने उसे भागने से रोकने के लिए रस्सी से बांध दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस युवक को अपने कब्जे में लेकर सदर थाना ले गयी. पकड़े गए युवक की पहचान अलीगंज निवासी समीर के रूप में हुई.

थाना पहुंचने के बाद पुलिस युवक से लगातार पूछताछ कर रही थी. बताया जा रहा है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी चल रही थी. इसी बीच मंगलवार की सुबह युवक पुलिस को चकमा देकर थाना के पूछताछ रूम से फरार हो गया.

थाना गेट से दौड़ता निकला युवक, पीछे भागती रही पुलिस

मंगलवार सुबह अचानक थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक तेजी से थाना के मुख्य गेट से बाहर भागता दिखाई दिया. उसके पीछे पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग पकड़ो-पकड़ो चिल्लाते हुए दौड़ पड़े. हालांकि युवक इतनी तेजी से भाग रहा था कि कोई उसे पकड़ नहीं सका.प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी आजाद चौक होते हुए करहरिया मोहल्ला की ओर भागा. वहां से जमुना जोर पार कर कटेली झाड़ियों की तरफ निकल गया. काफी देर तक पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली.

पुलिस पर उठे सवाल, थानाध्यक्ष ने कही बड़ी बात

थाना से आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. मामले को लेकर सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि युवक से पूछताछ की जा रही थी और कार्रवाई से पहले उसे थाना के एक कमरे में रखा गया था. इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला.थानाध्यक्ष ने दावा किया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel