[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका आज बांका सदर अस्पताल में इन डॉक्टरों से करा सकते हैं इलाज, देखें पूरी ओपीडी सूची

आज बांका सदर अस्पताल में इन डॉक्टरों से करा सकते हैं इलाज, देखें पूरी ओपीडी सूची

0
आज बांका सदर अस्पताल में इन डॉक्टरों से करा सकते हैं इलाज, देखें पूरी ओपीडी सूची
सदर अस्पताल बांका

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट :

Banka OPD Today: सदर अस्पताल बांका में शनिवार को मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों की ओपीडी सेवाएं संचालित रहेंगी. अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी ड्यूटी रोस्टर के अनुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ओपीडी का संचालन किया जाएगा.

पहली पाली की ओपीडी में फिजिशियन के रूप में डॉ महेंद्र कुमार मरीजों की जांच और उपचार करेंगे. महिला रोग विभाग में डॉ अनिता अरुण सेवाएं देंगी, जबकि सर्जरी विभाग की जिम्मेदारी डॉ अपूर्वा कुमार संभालेंगे.

अस्थि, शिशु एवं नेत्र रोग विभाग में विशेषज्ञ तैनात

अस्थि रोग एवं इमरजेंसी सेवा में डॉ दिनंकर झा और डॉ दिलीप कुमार मौजूद रहेंगे. शिशु रोग विभाग में डॉ कुमार अमीश और डॉ रविकांत बच्चों का उपचार करेंगे. वहीं नेत्र रोग विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार और डॉ अंकित कुमार मरीजों की जांच करेंगे.

ईएनटी, दंत रोग और फिजियोथेरेपी सेवाएं भी उपलब्ध

कान, नाक और गला (ईएनटी) विभाग में डॉ विक्रम सत्यार्थी मरीजों को परामर्श देंगे. दंत रोग विभाग में डॉ मनोज कुमार की ड्यूटी लगाई गई है. वहीं फिजियोथेरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा मरीजों को सेवाएं प्रदान करेंगे.

ब्लड सेंटर और एसएनसीयू में चौबीसों घंटे व्यवस्था

ब्लड सेंटर में डॉ उस्मान गनी की तैनाती की गई है. नवजात शिशुओं की देखभाल के लिए एसएनसीयू में तीन पालियों में चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ कुमार अमीश, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ कुमार अमीश एवं डॉ रविकांत तथा रात 8 बजे से रविवार सुबह 8 बजे तक डॉ रविकांत सेवाएं देंगे.

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर ओपीडी सेवाओं का लाभ उठाएं.

Whatsapp Image 2026 06 20 At 9.02.23 Am
आज बांका सदर अस्पताल में इन डॉक्टरों से करा सकते हैं इलाज, देखें पूरी ओपीडी सूची 3
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel