[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका सदर अस्पताल की आज की ओपीडी सूची जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद

बांका सदर अस्पताल की आज की ओपीडी सूची जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद

0
बांका सदर अस्पताल की आज की ओपीडी सूची जारी, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर रहेंगे मौजूद
सदर अस्पताल में मौजूद मरीजों की भीड़.

बांका से नवनीत कुमार की रिपोर्ट

Banka OPD Schedule: बांका सदर अस्पताल में मंगलवार को मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी तय कर दी गई है. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार, सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक तथा दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक ओपीडी सेवा संचालित होगी. वहीं इमरजेंसी, एसएनसीयू, ब्लड सेंटर और अन्य विभागों में भी विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे.

Banka OPD Schedule: सामान्य ओपीडी में मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं

सामान्य ओपीडी में सुबह की पाली में डॉ महेंद्र कुमार और डॉ विकास कुमार रजक मरीजों की जांच और उपचार करेंगे. मरीज निर्धारित समय के भीतर अस्पताल पहुंचकर परामर्श और इलाज की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं.

महिला ओपीडी में महिला मरीजों का होगा इलाज

महिला ओपीडी में डॉ अमृता प्रीतम और डॉ असफिया फातमा महिला मरीजों की जांच और उपचार करेंगी. अस्पताल प्रशासन ने महिला मरीजों से निर्धारित समय पर ओपीडी पहुंचने की अपील की है. ओपीडी सर्जरी विभाग में डॉ अपूर्वा कुमार अपनी सेवाएं देंगे. इस दौरान सर्जरी से संबंधित समस्याओं और परामर्श के लिए मरीज डॉक्टर से संपर्क कर सकेंगे. पीडिया ओपीडी (Pediatric OPD) में डॉ प्रिया रानी बच्चों की जांच और इलाज करेंगी.

इमरजेंसी सेवा में तीन डॉक्टर रहेंगे तैनात

इमरजेंसी सेवा में डॉ सुरज कुमार, डॉ कुमार मयंक और डॉ एजाज मसीह अस्पताल में मौजूद रहेंगे. रोस्टर के अनुसार डॉ सुरज कुमार सुबह 08 बजे से दोपहर 02 बजे तक, डॉ कुमार मयंक दोपहर 02 बजे से रात 08 बजे तक तथा डॉ एजाज मसीह रात 08 बजे से अगले दिन सुबह 08 बजे तक अपनी ड्यूटी निभाएंगे. एसएनसीयू में डॉ प्रिया रानी और डॉ जितेंद्र कुमार सुबह से रात 08 बजे तक मौजूद रहेंगे. इसके बाद रात 08 बजे से सुबह 08 बजे तक डॉ जितेंद्र कुमार अपनी सेवाएं देंगे.

नेत्र, ईएनटी और दंत विभाग में भी मिलेगी सुविधा

नेत्र विभाग में डॉ गुंजन कुमार, डॉ उमेश कुमार और डॉ अंकित कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. वहीं ईएनटी विभाग में डॉ गजनफर अली तथा दंत चिकित्सा विभाग में डॉ मनोज कुमार अपनी सेवाएं देंगे. फिजियोथरेपी विभाग में डॉ मणिशंकर और डॉ वकार मुस्तफा मरीजों का उपचार करेंगे. वहीं ब्लड सेंटर में जरूरतमंद मरीजों के लिए डॉ उस्मान गनी उपलब्ध रहेंगे.

बेहोशी चिकित्सकों की भी रहेगी मौजूदगी

अस्पताल में बेहोशी चिकित्सक के रूप में डॉ कुमार शैलेश और डॉ प्रीतम कुमार अपनी सेवाएं देंगे. आवश्यकता पड़ने पर इनकी सहायता विभिन्न चिकित्सा प्रक्रियाओं में ली जाएगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से अपील की है कि वे संबंधित विभाग और चिकित्सकों के निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए अस्पताल पहुंचें, ताकि उन्हें समय पर और बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके.

ये भी पढ़े : बांका में आज मौसम का मिजाज बदलने के आसार, गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel