[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका में बिजली संकट से उबल रहा फुल्लीडुमर, सड़क जाम की चेतावनी, उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल

बांका में बिजली संकट से उबल रहा फुल्लीडुमर, सड़क जाम की चेतावनी, उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल

0
बांका में बिजली संकट से उबल रहा फुल्लीडुमर, सड़क जाम की चेतावनी, उमस भरी गर्मी में लोग बेहाल
विद्युत सब स्टेशन की तस्वीर

Banka News: फुल्लीडुमर (बांका) से सुधीर सिंह की रिपोर्ट. भीषण गर्मी और उमस के बीच फुल्लीडुमर प्रखंड में पिछले एक माह से जारी बिजली संकट अब लोगों के सब्र का बांध तोड़ने लगा है. घंटों बिजली गायब रहने से आमजन का जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. परेशान उपभोक्ताओं ने अब विद्युत विभाग के खिलाफ सड़क जाम करने का फैसला लिया है. लोगों का कहना है कि अगर जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा.

गर्मी में बिजली गुल, गांवों में बढ़ी परेशानी

फुल्लीडुमर प्रखंड के कैथा, पथडडा, खेसर, भितिया, तेलिया पहाड़, उत्तरी कोझी, दक्षिणी कोझी, सादपुर, केंदुआर, राता और फुल्लीडुमर पंचायत समेत कई इलाकों में बिजली की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है. लोगों का आरोप है कि दिन-रात लगातार कटौती हो रही है और कई बार घंटों तक बिजली नहीं रहती.

उमस भरी गर्मी में बिजली नहीं रहने से लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है. बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं पेयजल संकट भी गहराने लगा है. ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ रही है.

उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम की तैयारी

लगातार बिगड़ती स्थिति को लेकर अब उपभोक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है. क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने विद्युत सब स्टेशन के समीप सड़क जाम करने का निर्णय लिया है. लोगों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को कई बार शिकायत दी गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ.

ग्रामीणों ने इस समस्या की जानकारी स्थानीय विधायक मनोज यादव को भी दी है. लोगों को उम्मीद है कि जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार होगा.

क्या कह रहा है बिजली विभाग?

मामले को लेकर विद्युत विभाग के एसडीओ मनीष कुमार और कनीय अभियंता अभिषेक पासवान ने बताया कि बांका ग्रीड में खराबी के कारण परेशानी हो रही है. 33 हजार और 11 हजार विद्युत लाइन में मेंटनेंस का कार्य चल रहा है. विभाग का दावा है कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी.

Also Read: Patna News: इबोला वायरस को लेकर राजधानी के अस्पतालों में अलर्ट, गाइडलाइन का इंतजार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel