[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका तार पर गिरा ताड़ का पेड़: दो पोल धराशायी, नंदगोला पोखर के पास गांव में छाया अंधेरा

तार पर गिरा ताड़ का पेड़: दो पोल धराशायी, नंदगोला पोखर के पास गांव में छाया अंधेरा

0
तार पर गिरा ताड़ का पेड़: दो पोल धराशायी, नंदगोला पोखर के पास गांव में छाया अंधेरा
पेड़ गिरने से टूटे पोल का

धोरैया (बांका) से प्रदीप कुमार की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के धोरैया प्रखंड अंतर्गत बटसार पंचायत के नंदगोला पोखर मैदान के समीप सोमवार को एक ताड़ का पेड़ उच्च शक्ति के विद्युत तार पर गिर गया. हादसे में दो बिजली पोल टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे आसपास के गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से जल्द मरम्मत कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

पेड़ गिरने से दो बिजली पोल क्षतिग्रस्त

स्थानीय लोगों के अनुसार नंदगोला पोखर मैदान के पास अचानक ताड़ का पेड़ उच्च क्षमता वाली बिजली लाइन पर गिर पड़ा. पेड़ का दबाव इतना अधिक था कि दो बिजली पोल टूट गए और विद्युत आपूर्ति तत्काल बाधित हो गई.

विद्युत विभाग को दी गई सूचना

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण विकास मंडल की ओर से इसकी जानकारी विद्युत विभाग के कनीय अभियंता को दी गई. ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त पोल और तार की शीघ्र मरम्मत कराने का अनुरोध किया है.

बिजली गुल होने से बढ़ी परेशानी

Banka News : बिजली आपूर्ति बाधित होने से क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी के मौसम में लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है.

ग्रामीणों ने जल्द आपूर्ति बहाल करने की मांग की

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से अविलंब टूटे पोल को बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और सामान्य जनजीवन फिर से पटरी पर लौट सके.

ALSO READ: अवैध बालू खनन रोकने पहुंची धोरैया पुलिस पर हमला, एसआई समेत कई पुलिसकर्मी घायल,नौ नामजद

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel