[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका मंडी में दाल-चावल के दाम स्थिर, आलू-प्याज में उतार-चढ़ाव, महंगाई से बढ़ी चिंता

बांका मंडी में दाल-चावल के दाम स्थिर, आलू-प्याज में उतार-चढ़ाव, महंगाई से बढ़ी चिंता

0
बांका मंडी में दाल-चावल के दाम स्थिर, आलू-प्याज में उतार-चढ़ाव, महंगाई से बढ़ी चिंता
सांकेतिक तस्वीर

बांका से मदन कुमार की रिपोर्ट

Banka Mandi: बांका की प्रमुख कृषि मंडी में सोमवार को दलहन, तिलहन और मसालों के भाव स्थिर रहे, जबकि आलू और प्याज की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. व्यापारियों का कहना है कि खाद्यान्न की आवक सामान्य बनी हुई है, लेकिन परिवहन खर्च बढ़ने से बाजार पर दबाव बना हुआ है. इसका असर रोजमर्रा के सामानों की कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है.

विक्रमशिला सेतु बंद होने का असर मंडी पर

व्यापारियों के अनुसार बांका मंडी में अधिकांश खाद्यान्न और अन्य जिंसों की आपूर्ति पूर्णिया के गुलाबबाग और कोलकाता की मंडियों से होती है. पहले ट्रांसपोर्ट वाहन भागलपुर के विक्रमशिला सेतु के रास्ते लगभग 100 किलोमीटर की दूरी तय कर बांका पहुंच जाते थे.

अब विक्रमशिला सेतु पर परिचालन प्रभावित होने के कारण वाहनों को मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु के रास्ते करीब 250 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है. इससे ढुलाई खर्च में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिसका असर बाजार भाव पर पड़ रहा है.

महंगाई की मार से परेशान उपभोक्ता

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीते कुछ महीनों में खाद्यान्न, फल, मिठाई और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है. बढ़ती महंगाई के कारण परिवारों का मासिक बजट प्रभावित हो रहा है.

व्यापारियों का मानना है कि मजदूरी और ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ने के कारण वस्तुओं की कीमतों में जो बढ़ोतरी हुई है, उसमें जल्द कमी आने की संभावना नहीं है.

बांका मंडी रेट लिस्ट

बांका की स्थानीय मंडी में सोमवार को अधिकांश खाद्यान्न और कृषि जिंसों के भाव स्थिर रहे, जबकि आलू और प्याज की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया.

मंडी में गेहूं 2600 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है, जबकि मक्का का भाव 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया. चावल की बात करें तो मंसूरी चावल 3250 से 3400 रुपये और अरवा मोटा चावल 3100 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर उपलब्ध है. वहीं बासमती चावल की कीमत 12500 से 13500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंची हुई है.

दालों में मसूर दाल 6000 से 6550 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है. मूंग दाल का भाव 9540 से 9600 रुपये तथा अरहर दाल 11500 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच दर्ज किया गया. गोटा चना 6200 से 6400 रुपये और गोटा मूंग 8500 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर कारोबार कर रहा है.

तिलहन फसलों में पीली सरसों 7300 से 7550 रुपये प्रति क्विंटल बिक रही है. वहीं 15 लीटर वाला सरसों तेल का टिन 2070 रुपये से 2470 रुपये के बीच उपलब्ध है.

सब्जियों की बात करें तो आलू का थोक भाव 1200 से 1450 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किया गया, जबकि प्याज 1800 से 1900 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बिक रहा है.

आगे क्या रहेगा असर?

कारोबारियों का कहना है कि यदि परिवहन लागत में कमी नहीं आती है तो खाद्यान्न और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर दबाव बना रह सकता है. ऐसे में आने वाले दिनों में उपभोक्ताओं को महंगाई से राहत मिलने की संभावना कम दिखाई दे रही है.

Also Read: “पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जबरन लिया गया इस्तीफा”, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel