[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका में जमीन मापी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा, लाठी-डंडे से हमले में छह घायल

बांका में जमीन मापी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा, लाठी-डंडे से हमले में छह घायल

0
बांका में जमीन मापी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंचा, लाठी-डंडे से हमले में छह घायल

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Banka News : सुईया थाना क्षेत्र के हथियापाथर गांव में सोमवार को जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. नौ डिसमल जमीन को लेकर चल रहे पुराने विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से धारदार भुजाली और लाठी-डंडों से हमला शुरू हो गया. घटना में एक महिला सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

दोनों पक्षों में पहले हुई कहासुनी, फिर मारपीट शुरू

स्थानीय सूत्रों के अनुसार विवादित नौ डिसमल जमीन पर एक पक्ष के लोग मापी कार्य की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. कुछ ही देर में विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई.ग्रामीणों के अनुसार संघर्ष के दौरान धारदार हथियारों और लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

एक पक्ष के चार लोग हुए घायल

मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से चार लोगों के घायल होने की सूचना है. इनमें स्वर्गीय मो. जसीम अंसारी के पुत्र मो. जलाल अंसारी (39 वर्ष), मो. जियाउल अंसारी (34 वर्ष), स्वर्गीय मो. एनुल अंसारी के पुत्र मो. अमजद अंसारी (50 वर्ष) तथा मो. अफजल अंसारी (40 वर्ष) शामिल हैं.घायलों को तत्काल स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया.

दूसरे पक्ष से मां-बेटा घायल

वहीं दूसरे पक्ष से मो. रऊफ अंसारी की पत्नी बीबी हसीना खातून (48 वर्ष) और उनके पुत्र मो. अजहर उद्दीन (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हुए हैं.घायल मां-बेटे का आरोप है कि विरोधी पक्ष के लोग उनके घर में घुस गए और मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया.

तीन घायलों को देवघर किया गया रेफर

घटना में घायल सभी लोगों का प्राथमिक उपचार कराया गया. चिकित्सकों ने तीन घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. अन्य घायलों का उपचार स्थानीय स्तर पर जारी है.घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद सुईया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ग्रामीणों से भी पूछताछ की.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और प्राप्त शिकायतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

पुराने विवाद ने बढ़ाई चिंता

ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था. सोमवार को मापी को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया.पुलिस प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel