[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका के जिलेबिया मोड़ पर जानलेवा गड्ढा, श्रावणी मेले से पहले हादसे का बढ़ा खतरा

बांका के जिलेबिया मोड़ पर जानलेवा गड्ढा, श्रावणी मेले से पहले हादसे का बढ़ा खतरा

0
बांका के जिलेबिया मोड़ पर जानलेवा गड्ढा, श्रावणी मेले से पहले हादसे का बढ़ा खतरा

बेलहर बांका से अभय कुमार ”सोनू” की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के बेलहर प्रखंड क्षेत्र के जिलेबिया मोड़ थाना स्थित देवघर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर सड़क में बना बड़ा गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए मुसीबत का कारण बन गया है. पर्यटन विभाग की मार्गी सुविधा धर्मशाला के सामने स्थित यह गड्ढा लगातार बड़ा होता जा रहा है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की गई है.

हर दिन लग रहा जाम, चालक परेशान

स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर बने गड्ढे के कारण छोटे-बड़े सभी वाहनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. वाहन चालकों को सावधानीपूर्वक गड्ढे से वाहन निकालना पड़ता है, जिससे यातायात की रफ्तार धीमी हो जाती है. कई बार यहां घंटों जाम जैसी स्थिति भी बन जाती है.यात्रियों का कहना है कि यदि वाहन चालक थोड़ी भी लापरवाही बरतें तो दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है. खासकर रात के समय यह गड्ढा और अधिक खतरनाक साबित हो सकता है.

श्रावणी मेले से पहले बढ़ी चिंता

कुछ ही दिनों बाद विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला शुरू होने वाला है. इस दौरान देवघर-सुल्तानगंज मार्ग पर हजारों वाहनों और श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है. ऐसे में सड़क पर बना यह गड्ढा यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है.स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते गड्ढे की मरम्मत नहीं की गई तो मेले के दौरान जाम और दुर्घटनाओं की संभावना कई गुना बढ़ जाएगी.

धर्मशाला पहुंचने में भी हो रही परेशानी

पर्यटन विभाग की मार्गी सुविधा धर्मशाला के प्रवेश द्वार के समीप ही यह गड्ढा स्थित है. इसके कारण धर्मशाला में आने-जाने वाले वाहनों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. पर्यटकों और श्रद्धालुओं को वाहन पार्किंग तथा आवागमन में अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ रही है.

एक माह से बढ़ रहा गड्ढा, नहीं हुई मरम्मत

स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क पर बना यह गड्ढा पिछले लगभग एक माह से लगातार बड़ा होता जा रहा है. इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से न तो इसकी मरम्मत कराई गई है और न ही अस्थायी रूप से भरने का प्रयास किया गया है.ग्रामीणों और वाहन चालकों ने प्रशासन से श्रावणी मेले से पूर्व सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का लाभ मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel