[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बांका के दिव्यांग परिवार का राशन कार्ड हुआ डिलीट, इस बार अनाज नहीं मिलने से छाया भोजन पर संकट

बांका के दिव्यांग परिवार का राशन कार्ड हुआ डिलीट, इस बार अनाज नहीं मिलने से छाया भोजन पर संकट

0
बांका के दिव्यांग परिवार का राशन कार्ड हुआ डिलीट, इस बार अनाज नहीं मिलने से छाया भोजन पर संकट

जयपुर (बांका) से लक्ष्मण कुमार मंटु की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कटियारी पंचायत के जरुवाडीह गांव में एक दिव्यांग परिवार राशन कार्ड डिलीट होने से परेशानी झेल रहा है. परिवार की मुखिया गौरी देवी के नाम से राशन कार्ड अंकित था, लेकिन इस बार विभागीय सूची से नाम हट जाने के कारण उन्हें खाद्यान्न नहीं मिल सका. आर्थिक रूप से कमजोर यह परिवार सरकारी राशन पर काफी हद तक निर्भर है. ऐसे में राशन कार्ड हटने से परिवार की चिंता बढ़ गई है.

राशन नहीं मिलने से बढ़ी चिंता

जरुवाडीह गांव निवासी गौरी देवी ने बताया कि जन वितरण प्रणाली की दुकान पर राशन लेने पहुंचने पर उन्हें जानकारी दी गई कि उनका राशन कार्ड सूची से हटा दिया गया है. इसके कारण उन्हें इस बार खाद्यान्न नहीं मिल सका. परिवार के लिए यह स्थिति काफी चिंताजनक है, क्योंकि उनकी आजीविका के सीमित साधन हैं और सरकारी राशन ही उनके लिए बड़ी राहत का माध्यम रहा है.

हादसे ने बदल दी परिवार की जिंदगी

गौरी देवी ने बताया कि उनके पति नेवानी यादव करीब चार वर्ष पहले बेंगलुरु में वेल्डिंग लाइन में मजदूरी का काम करते थे. इसी दौरान एक दुर्घटना में उनकी कमर की हड्डी टूट गई. हादसे के बाद से वे सामान्य रूप से काम करने में असमर्थ हैं. परिवार की आय का प्रमुख स्रोत समाप्त हो जाने से आर्थिक स्थिति लगातार कमजोर होती चली गई. वर्तमान में परिवार को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है.

दो बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी

परिवार में पति-पत्नी के अलावा दो पुत्र भी हैं. सीमित संसाधनों के बीच बच्चों की पढ़ाई और पालन-पोषण की जिम्मेदारी निभाना परिवार के लिए चुनौती बन गया है. गौरी देवी ने बताया कि राशन मिलने से परिवार को कुछ राहत मिल जाती थी, लेकिन अब राशन कार्ड डिलीट होने से घरेलू खर्च का बोझ और बढ़ गया है. परिवार को भविष्य की चिंता भी सता रही है.

अधिकारियों से लगाई समस्या समाधान की गुहार

पीड़ित परिवार ने विभाग के वरीय अधिकारियों से मामले की जांच कर शीघ्र समाधान की मांग की है. उनका कहना है कि यदि तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से राशन कार्ड डिलीट हुआ है तो उसे जल्द बहाल किया जाए, ताकि परिवार को फिर से खाद्यान्न का लाभ मिल सके. स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए जरूरतमंद परिवार की मदद करने की अपील की है. इस मौके पर पिंकी देवी, राबड़ी देवी, कोसलानी देवी, रामनरेश यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel