[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका श्रावणी मेला को लेकर बांका प्रशासन अलर्ट, कांवरिया पथ पर तैयारी का जायजा लेने पहुंचने लगे पदाधिकारी

श्रावणी मेला को लेकर बांका प्रशासन अलर्ट, कांवरिया पथ पर तैयारी का जायजा लेने पहुंचने लगे पदाधिकारी

0
श्रावणी मेला को लेकर बांका प्रशासन अलर्ट, कांवरिया पथ पर तैयारी का जायजा लेने पहुंचने लगे पदाधिकारी

कटोरिया बांका से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Banka News : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में देश-विदेश से आने वाले कांवरियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने कच्ची कांवरिया पथ का विस्तृत निरीक्षण किया. एडीएम अजीत कुमार सिंह, मुख्यालय डीएसपी आदित्य कुमार और डीटीओ अन्नु कुमारी ने दुम्मा बॉर्डर से लेकर कटोरिया स्थित जिला नियंत्रण कक्ष तक विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

कांवरियों की सुविधा को लेकर प्रशासन सतर्क

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कच्ची कांवरिया पथ पर उपलब्ध कराई जाने वाली बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा की. पेयजल, शौचालय, स्नानागार, बिजली व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों की स्थिति का आकलन करते हुए संबंधित विभागों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया.

दरभाषण नदी पुल की व्यवस्था का लिया जायजा

कटोरिया-देवघर मुख्य मार्ग पर स्थित जमुआ मोड़ के समीप दरभाषण नदी पुल का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया. यहां निर्णय लिया गया कि पुल के एक हिस्से में बैरिकेडिंग कर कांवरियों के आवागमन की व्यवस्था की जाएगी, जबकि दूसरे हिस्से से वन-वे ट्रैफिक सिस्टम के तहत वाहनों का परिचालन कराया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.

दुम्मा बॉर्डर से कंट्रोल रूम तक हुआ निरीक्षण

एडीएम अजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की टीम ने झारखंड सीमा स्थित दुम्मा बॉर्डर से लेकर कटोरिया के जिला नियंत्रण कक्ष तक पूरे कच्ची कांवरिया पथ का निरीक्षण किया. इस दौरान मार्ग की स्थिति, अतिक्रमण और अन्य व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन किया गया.

धर्मशालाओं में सुविधाएं दुरुस्त करने का निर्देश

अधिकारियों ने कच्ची कांवरिया पथ पर स्थित हड़खार और इनारावरण सरकारी धर्मशालाओं का भी निरीक्षण किया. यहां रंग-रोगन, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाओं को शीघ्र दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया, ताकि मेला अवधि में कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के सहायक अभियंता दिलीप कुमार, कटोरिया बीडीओ देवाशीष कुमार, सीओ पुष्पा कुमारी, चांदन सीओ रवि कुमार, कटोरिया थाना के अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार सहित कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे. अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel