[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका अकीदत के साथ अदा की गयी बकरीद की नमाज, देश की तरक्की के लिए मांगी गयी दुआ

अकीदत के साथ अदा की गयी बकरीद की नमाज, देश की तरक्की के लिए मांगी गयी दुआ

0
अकीदत के साथ अदा की गयी बकरीद की नमाज, देश की तरक्की के लिए मांगी गयी दुआ

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Banka News : कटोरिया बाजार सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में सुबह से ही ईदगाहों और मस्जिदों में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी. नमाज के दौरान पूरा माहौल भाईचारे, अमन और सौहार्द के रंग में रंगा नजर आया. लोगों ने पारंपरिक तरीके से बकरों की कुर्बानी भी दी.

इन इलाकों में शांतिपूर्ण ढंग से हुई नमाज

कटोरिया बाजार के थाना रोड स्थित मदरसा तनवीरूल इस्लाम समेत कठौन, घोरमारा, घुमनी, बेहंगा, झुनझुनियां, तीनसीमानी, पचकठिया, भेलवा, सुईया, बलसारा, हथियापाथर, छिंडा, झिलुआ, जेरूआ, बरगुनियां, सरकंडा और जीरोपहरी सहित विभिन्न गांवों और बाजार क्षेत्रों में बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई.

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन रहा अलर्ट

बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा. क्षेत्र के संवेदनशील स्थलों, चौक-चौराहों और प्रमुख इलाकों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और जवानों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई थी. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर शांति व्यवस्था पर नजर बनाए हुए थी.

कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं

प्रशासन की सक्रियता के कारण पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली. लोगों ने आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाया.

खुले में कुर्बानी नहीं देने की अपील

ओलामा काउंसिल बांका के जिलाध्यक्ष मुफ्ती मोहम्मद कमाल मुस्तफा और जिला सचिव मुफ्ती मोहम्मद मुस्तकिम अहमद ने लोगों से सार्वजनिक स्थलों, चौक-चौराहों और खुले स्थानों पर जानवरों की कुर्बानी नहीं देने की अपील की.

सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड नहीं करने की सलाह

धार्मिक नेताओं ने पर्व के दौरान साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया. साथ ही लोगों से कुर्बानी की फोटो या वीडियो सोशल मीडिया पर साझा नहीं करने की अपील की गई, ताकि सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारा कायम रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel