[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बीसीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच बहजोरा ने दो विकेट से जीता

बीसीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच बहजोरा ने दो विकेट से जीता

0
बीसीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच बहजोरा ने दो विकेट से जीता

बेलहर. प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद झामा मैदान परिसर में रविवार को बीसीसी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के 11वां सीजन का तीसरा मुकाबला विराट 11 बहजोरा एवं मां दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब बांका के बीच खेला गया. मैच का उद्घाटन बेलहर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रामजी भगत एवं उपमुखिया सच्चिदानंद भगत के द्वारा खिलाडियों से परिचय लेकर एवं पहला बॉल एवं बैटिंग कर किया गया. वहीं अतिथि को कमेटी के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार एवं कोषाध्यक्ष पंकज भगत ने अंग वस्त्र देकर स्वागत किया. टॉस जीतकर बहजोरा की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. पहले बैटिंग करते हुए बांका की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन बनाया. जिसका पीछा करते हुए बहजोरा की टीम ने 19 ओवर एक बॉल पर आठ विकेट खोकर ही 191 रन बनाकर 2 विकेट से मैच जीत लिया. इस मुकाबले में मैन ऑफ द मैच बहजोरा के विष्णु पांडेय को शानदार सात छक्का एवं पांच चौका मारकर 60 रन बनाने पर चुना गया, जिसे अतिथियों के अलावे संरक्षक पूर्व कप्तान एवं कमेंटेटर संतोष भगत, रालोमो नेता शैलेंद्र कुमार मंटू, उमा दीदी आदि के द्वारा मेडल एंव 500 का चेक तथा हैट्रिक छक्का मारने पर एक हजार का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. वहीं मैच में अंपायर की भूमिका कंचन कुमार एवं शुभम कुमार ने अदा किया. वहीं कॉमेंट्री रवि प्रकाश ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel