[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका ऑटो चालक को पीटकर किया जख्मी, रेफर

ऑटो चालक को पीटकर किया जख्मी, रेफर

0
ऑटो चालक को पीटकर किया जख्मी, रेफर

पुलिस हिरासत में आरोपित

अमरपुर. थाना क्षेत्र के कटोरिया के समीप राइस मिल के पास मंगलवार की सुबह ऑटो एवं बाइक की टक्कर में बाइक चालक समेत उनके अन्य परिजनों ने ऑटो चालक को पीटकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया. जख्मी ऑटो चालक की पहचान थाना क्षेत्र के धन्नीचक गांव निवासी शशिकांत यादव के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी चालक को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया. साथ ही पुलिस ने घटनास्थल पर से बलुआ गांव निवासी श्रीकांत मंडल सहित दो युवक को हिरासत में ले लिया. उधर अस्पताल में डॉक्टर सौरभ कुमार के द्वारा जख्मी ऑटो चालक का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए उन्हें मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया. जख्मी ऑटो चालक ने बताया कि वह बेलहर से सवारी लेकर अपने गांव धन्नीचक आ रहा था, तभी उक्त स्थल पर बलुआ गांव निवासी गोलु कुमार, पिता शालीग्राम मरीक ने अपनी बाइक से अनियंत्रित होकर उनकी ऑटो में धक्का मार दिया. जब बाइक चालक को समझाने गये तो बाइक चालक ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया और लाठी-डंडे से प्रहार करते हुए बुरी तरह जख्मी कर दिया. जख्मी ऑटो चालक का उपचार कर रहे डॉक्टर ने बताया कि घटना में चालक के सिर पर गहरी चोट आई है, बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel