[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका एटीएम में कार्ड फंसने के बाद साइबर ठगी मामले में प्राथमिकी दर्ज

एटीएम में कार्ड फंसने के बाद साइबर ठगी मामले में प्राथमिकी दर्ज

0
एटीएम में कार्ड फंसने के बाद साइबर ठगी मामले में प्राथमिकी दर्ज

बौंसी. साइबर ठगी के एक मामले में बौंसी थाना में कांड संख्या 146/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार, पंजवारा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी नौशाद अंसारी 13 जून को बौंसी बाजार स्थित एलएनडी हाई स्कूल के समीप एचडीएफसी बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे थे. इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया. परेशानी में उन्होंने एटीएम मशीन और वहां की दीवार पर लिखे एक मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, जिसे उन्होंने बैंक की हेल्पलाइन समझ लिया था. फोन करने पर साइबर अपराधियों ने खुद को बैंक कर्मी बताकर झांसे में लिया और विभिन्न जानकारियां हासिल कर खाते से रुपये की अवैध निकासी कर ली. ठगी का पता चलने पर पीड़ित ने बौंसी थाना में शिकायत दर्ज करायी. थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. पुलिस तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है तथा जल्द ही साइबर अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जायेगी. उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी एटीएम या बैंक परिसर में लिखे अनाधिकृत मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं करने की अपील की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel