[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका विश्वम्भरचक महादेव मंदिर से अष्टधातु नाग और कलश चोरी

विश्वम्भरचक महादेव मंदिर से अष्टधातु नाग और कलश चोरी

0
विश्वम्भरचक महादेव मंदिर से अष्टधातु नाग और कलश चोरी

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Banka News : अमरपुर थाना क्षेत्र के विश्वम्भरचक गांव के समीप स्थित बाबा सोनमन नाथ महादेव मंदिर में शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर मंदिर परिसर से अष्टधातु से बनी नाग प्रतिमा और पीतल का कलश लेकर फरार हो गए.

सुबह पूजा के दौरान हुआ खुलासा

रविवार सुबह जब श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शिवलिंग के पास रखे अष्टधातु नाग और कलश गायब हैं. यह जानकारी फैलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए.

पहले भी हो चुकी है चोरी की घटना

ग्रामीणों ने बताया कि लगभग दो माह पूर्व भी इसी मंदिर से कलश और कांसे की घंटा की चोरी हुई थी. उस मामले में थाने में आवेदन देने के बावजूद अब तक चोरों का पता नहीं चल सका है, जिससे लोगों में नाराजगी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने पर अमरपुर थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक बसंत कुमार पांडे मंदिर पहुंचे और मामले की जांच की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

ग्रामीणों में आक्रोश और चिंता

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ गए हैं. ग्रामीणों का कहना है कि मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं.

आस्था स्थलों की सुरक्षा पर सवाल

मंदिरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाएं प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं. स्थानीय लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और मंदिरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel