[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका घटिया जल मीनार निर्माण कार्य पर भड़के ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

घटिया जल मीनार निर्माण कार्य पर भड़के ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

0
घटिया जल मीनार निर्माण कार्य पर भड़के ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

शंभुगंज.

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र की बिरनौधा पंचायत के वार्ड संख्या 9 के बटेश्वरनगर में जल मीनार का घटिया निर्माण कार्य होते देख ग्रामीणों ने विभाग और संवेदक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण चद्रशेखर मंडल, राजेश मंडल, शिवजी मंडल, बमभोली मंडल सहित अन्य ने बताया कि बटेश्वरनगर गांव में करीब पांच दर्जन से ज्यादा मंडलों व महादलित का घर हैं. जब से त्रिस्तरीय पंचायती राज की ओर से सात निश्चय योजना के तहत घर घर नल का जल योजना शुरू किया गया है, तब से आज तक सरकारी योजना से पेयजल का कोई प्रबंध नहीं करया गया. बस्ती के लोग गंगटी नदी का पानी सेवन कर किसी तरह काम चलाते रहे. ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद पूर्व मंत्री सह विधायक जयंत राज की पहल पर पीएचइडी विभाग से जल मीनार की मंजूरी मिली. गांव के मध्य पिछले चार दिनों से जलमीनार का काम हो रहा है. एक तो कार्यस्थल पर कोई साइन बोर्ड नहीं हैं, दूसरी ओर घटिया ईंट, बालू इत्यादि अन्य सामग्री लगायी जा रही है. जब ग्रामीणों ने कहा तो विभाग के अधिकारी से लेकर संवेदक पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा. ग्रामीणों ने बताया कि इससे स्पष्ट है कि यह खेल विभाग और संवेदक की मिली भगत से हो रहा है. ग्रामीणों ने गुणवत्तापूर्ण काम की मांग की है. उन्होंने बताया कि यदि अविलंब गुणवत्ता में सुधार नहीं होता है तो प्रखंड मुख्यालय का घेराव होगा. विभाग के कनीय अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि ग्रामीणों से शिकायत मिल रही है. इसकी जांच कराकर गुणवत्तापूर्ण काम कराया जायेगा.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel