[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका अमरपुर में गैस कनेक्शन दिलाने का झांसा देकर महिला से 3500 रुपये की ठगी

अमरपुर में गैस कनेक्शन दिलाने का झांसा देकर महिला से 3500 रुपये की ठगी

0
अमरपुर में गैस कनेक्शन दिलाने का झांसा देकर महिला से 3500 रुपये की ठगी

अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट

Banka News : अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच स्थित बनियाचक मोहल्ले में गैस कनेक्शन के नाम पर एक महिला से 3500 रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. अज्ञात युवक खुद को गैस एजेंसी से जुड़ा बताकर महिला के घर पहुंचा और नया कनेक्शन मिलने की बात कहकर रुपये लेकर फरार हो गया. घटना के बाद पीड़िता ने गैस एजेंसी पहुंचकर जानकारी ली, जहां ठगी का खुलासा हुआ.

गैस आने की बात कहकर घर पहुंचा युवक

पीड़ित महिला सावित्री देवी, पति कुलदीप साह, निवासी बनियाचक मोहल्ला ने बताया कि उन्होंने करीब छह माह पहले नया गैस कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया था. गुरुवार दोपहर एक युवक उनके घर पहुंचा और कहा कि उनका गैस कनेक्शन स्वीकृत हो गया है.

आधार कार्ड और रुपये लेकर हुआ फरार

युवक ने महिला से आधार कार्ड की छायाप्रति और 3500 रुपये मांगे. भरोसा कर महिला घर से आवश्यक कागजात और रुपये लेकर आई. युवक ने रुपये अपने पास रख लिए और गैस सिलेंडर व कनेक्शन सामग्री लाने की बात कहकर घर से निकल गया. काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर महिला को शक हुआ.

घर से बाहर निकलते ही खुली ठगी की पोल

महिला जब युवक की तलाश में घर से बाहर निकली तो वह कहीं दिखाई नहीं दिया. आसपास खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद महिला को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ.

गैस एजेंसी पहुंचकर हुई पुष्टि

घटना के बाद पीड़िता अमरपुर बाजार स्थित गैस एजेंसी पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी. एजेंसी कर्मियों ने स्पष्ट किया कि फिलहाल किसी भी व्यक्ति को नया गैस कनेक्शन जारी नहीं किया जा रहा है और न ही एजेंसी की ओर से कोई कर्मचारी घर-घर जाकर इस तरह की प्रक्रिया कर रहा है.

लोगों में बढ़ा आक्रोश, सतर्क रहने की अपील

घटना के बाद स्थानीय लोगों में ठगों के प्रति आक्रोश है. लोगों का कहना है कि इस तरह के गिरोह भोले-भाले लोगों को निशाना बना रहे हैं. स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से ऐसे ठगों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति को रुपये देने से पहले संबंधित संस्था या एजेंसी से सत्यापन अवश्य कर लें.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel