[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका पंचायत पहुंचा प्रशासन, एक ही मंच पर मिला समाधान : डहुआ सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

पंचायत पहुंचा प्रशासन, एक ही मंच पर मिला समाधान : डहुआ सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

0
पंचायत पहुंचा प्रशासन, एक ही मंच पर मिला समाधान : डहुआ सहयोग शिविर में उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

बौंसी .

प्रखंड के डहुआ पंचायत में मंगलवार को विशेष सहयोग शिविर का आयोजन किया गया . इसका मुख्य उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा करना और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना था . शिविर के माध्यम से गांव स्तर पर ही सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने और जनता व प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया . शिविर में जिला पंचायती राज पदाधिकारी रवि प्रकाश गौतम, प्रखंड विकास पदाधिकारी हर्ष परासर, अंचल अधिकारी कुमार रवि, अंचल पुलिस निरीक्षक मनीष कुमार, रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव कुमार, अस्पताल प्रबंधक अमित कुमार तथा विद्युत विभाग के कनीय अभियंता राहुल कुमार सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे .

ग्रामीणों की समस्याएं

अधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सुने . ग्रामीणों ने भूमि, राजस्व, बिजली, पेंशन, राशन कार्ड तथा अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं . कई मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया . शेष आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए दर्ज किया गया और संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया .

स्वास्थ्य विभाग की जानकारी

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित विशेष परामर्श सत्र में डॉक्टर रंजन कुमार और डॉक्टर मुकेश यादव ने ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों से बचाव, नियमित स्वास्थ्य जांच और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी . उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक किया .

जीविका समूह की भूमिका

शिविर में जीविका समूह सहित कई विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया . उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वरोजगार, वित्तीय सहायता योजनाओं और अन्य सरकारी कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी . साथ ही आवेदन प्रक्रिया, पात्रता शर्तों और लाभ प्राप्त करने के तरीकों के बारे में विस्तार से समझाया गया .

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और अपनी समस्याएं व सुझाव रखे . लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की पहुंच को मजबूत करते हैं और प्रशासन पर जनता का विश्वास बढ़ाते हैं .

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel