[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका खाद की कालाबाजारी को ले प्रशासन ने तीन दुकानों का किया औचक जांच

खाद की कालाबाजारी को ले प्रशासन ने तीन दुकानों का किया औचक जांच

0
खाद की कालाबाजारी को ले प्रशासन ने तीन दुकानों का किया औचक जांच

पंजवारा. खाद की बढ़ती कालाबाजारी और किसानों की शिकायतों के बीच प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. रविवार को बांका जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर जिला कृषि विभाग की टीम ने पंजवारा बाजार में खाद एवं बीज दुकानों का औचक निरीक्षण किया. इस कार्रवाई का नेतृत्व जिला कृषि पदाधिकारी त्रिपुरारी शर्मा एवं अनुमंडल कृषि पदाधिकारी निखिल कुमार ने किया. टीम द्वारा कुल तीन दुकानों की गहन जांच की गयी. निरीक्षण के क्रम में लखपुरा स्थित विनोद कृषि केंद्र, पंजवारा के योगेंद्र कृषि केंद्र तथा सिंह ट्रेडर्स की जांच की गयी. जांच के दौरान योगेंद्र कृषि केंद्र में भारी अनियमितता पाई गयी, जबकि सिंह ट्रेडर्स में स्टॉक रजिस्टर एवं सेल रजिस्टर का सही तरीके से संधारण नहीं किया गया था. अनियमितता पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि दिया गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो संबंधित दुकानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि खाद की उपलब्धता, मूल्य एवं वितरण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह जांच करायी गयी है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों के हितों से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel