[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका श्रावणी मेला 2026 को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की तैयारी में जुटा बांका प्रशासन

श्रावणी मेला 2026 को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की तैयारी में जुटा बांका प्रशासन

0
श्रावणी मेला 2026 को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की तैयारी में जुटा बांका प्रशासन

बांका मदन कुमार की रिपोर्ट

Banka News : बांका में आगामी 31 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों की रूपरेखा तय कर ली है. इसको लेकर समाहरणालय सभागार में डीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की प्रगति और निविदा प्रक्रियाओं की समीक्षा की गई. डीएम ने सभी संबंधित विभागों को समय पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है.

डीएम ने तेज़ी से काम पूरा करने का दिया निर्देश

बैठक में डीएम ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी श्रावणी मेला को भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धालु-अनुकूल बनाया जायेगा. इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों को समय रहते सभी कार्यों को पूरा करने और पूरी गंभीरता के साथ तैयारी में जुटने का निर्देश दिया गया.

कांवरिया पथ पर सुविधाओं को लेकर सख्त निर्देश

कार्यपालक अभियंता, भवन प्रमंडल को कांवरिया पथ पर स्थित सभी संरचनाओं, धर्मशालाओं और अन्य भवनों की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई और मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. वहीं पथ प्रमंडल को कांवरिया मार्ग पर बालू बिछाने, सड़क समतलीकरण और नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया.

पेयजल और शौचालय व्यवस्था पर विशेष जोर

पीएचईडी विभाग को कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. प्रशासन ने कहा कि मेला अवधि में किसी भी श्रद्धालु को मूलभूत सुविधाओं की कमी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए.

पर्यटन स्थलों और रैन शेल्टर की तैयारी

पर्यटन विभाग को कैफेटेरिया, रैन शेल्टर और अन्य पर्यटन स्थलों की साफ-सफाई और मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने को कहा गया. इसके साथ ही आवश्यक सुविधाओं को समय पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा

बैठक में श्रावणी मेला के दौरान विधि-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं मजबूत और प्रभावी बनाई जाएंगी.

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुई समीक्षा बैठक

इस बैठक में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा, एडीएम सहित कई वरीय अधिकारी और विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे. सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel