[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका फुल्लीडुमर से फरार प्रेमी युगल राजकोट से बरामद

फुल्लीडुमर से फरार प्रेमी युगल राजकोट से बरामद

0
फुल्लीडुमर से फरार प्रेमी युगल राजकोट से बरामद

फुल्लीडुमर. थाना क्षेत्र के डोमोडीह गांव से विगत दो वर्षो से फरार प्रेमी युगल को फुल्लीडुमर पुलिस ने गुजरात पुलिस की मदद से राजकोट से बरामद किया है. जानकारी के अनुसार प्रेमी व प्रेमिका दोनों एक ही गांव का निवासी है. विगत दो वर्ष पूर्व दोनों के बीच पहले मोबाइल से बातचीत के क्रम में दोस्ती हुई और बाद में दोनों के बीच प्रेम हो गया. जिसके बाद दोनों घर छोड़कर गुजरात राज्य के राजकोट चले गये. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया है कि लड़की के पिता ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपनी नाबालिग पुत्री की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी थी. जिसमें उन्होंने गांव के ही शिवनंदन ठाकुर पिता प्रमोद ठाकुर पर अपनी पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था. मामले में पुलिस की जांच पड़ताल जारी थी. इसी बीच दोनों प्रेमी युगल के राजकोट में रहने की गुप्त सूचना मिली है. सूचना मिलते ही थाना से महिला सिपाही प्रीती कुमारी के साथ राजकोट के लिए रवाना हुये. जहां राजकोट पुलिस की मदद से दोनों को बरामद कर फुल्लीडुमर लाया गया. मंगलवार को बांका न्यायालय में लड़की का 164 का बयान दर्ज कराया जायेगा. कोर्ट के आदेश के आद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel