[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका लोडेड देसी कट्टा के साथ एक वारंटी गिरफ्तार

लोडेड देसी कट्टा के साथ एक वारंटी गिरफ्तार

0
लोडेड देसी कट्टा के साथ एक वारंटी गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बांका थाना में भी लूटपाट सहित कई मामला है दर्ज. बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत विषहरा गांव से पुलिस ने एक लोडेड देसी कट्टा के साथ वारंटी युवक को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि आरजेएम भागलपुर न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर थाना क्षेत्र के विषहरा गांव में अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया गया. इसी क्रम में उक्त गांव निवासी अनुपलाल यादव को एक देसी लोडेड कट्टा के साथ उसके घर से गिरफ्तार किया. जिसके बाद उसे थाना लाया गया. जहां पूछताछ व जांच के क्रम में पता चला कि उक्त अभियुक्त के विरुद्ध बांका थाना में भी चोरी, लूटपाट, छिनतई, आर्म्स एक्ट, मारपीट आदि से संबंधित कई मामला दर्ज है. जबकि भागलपुर जीआरपी थाना में भी अभियुक्त के विरुद्ध मामला दर्ज है. जिस मामले में वारंट जारी हुआ था और गिरफ्तारी को लेकर सदर पुलिस अभियुक्त के घर पर पहुंची थी. वहीं थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आगे की कार्रवाई के लिए शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया. न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी अभियान में सदर थानाध्यक्ष के अलावे एसआइ सुनील कुमार, आशीष कुमार, नंदलाल राम, तकनिकी कोषांग के बिजय कुमार व सिपाही बबलू कुमार, धीरज कुमार, अमोद साह आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel