[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका ई-रिक्शा से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद,

ई-रिक्शा से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद,

0
ई-रिक्शा से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद,

सीट के नीचे तहखाना बनाकर छिपायी गयी थी 135 बोतलें, पंजवारा चेक पोस्ट पर मिली बड़ी सफलता

पंजवारा. पंजवारा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है. नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. हालांकि, पुलिस की सक्रियता देख शराब तस्कर वाहन को मौके पर ही छोड़कर भागने में सफल रहा.

जांच के दौरान चालक हुआ फरार

थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पंजवारा चेक पोस्ट पर प्रतिदिन की भांति वाहनों की सघन जांच की जा रही थी. इसी क्रम में एक ई-रिक्शा को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन पुलिस बल को देखते ही चालक घबरा गया और बीच सड़क पर ही वाहन छोड़कर रफूचक्कर हो गया. चालक के इस संदिग्ध व्यवहार के बाद पुलिस ने ई-रिक्शा को कब्जे में ले लिया.

सीट बॉक्स में छिपायी गयी थी खेप

जब ई-रिक्शा की गहन तलाशी ली गयी, तो पुलिस टीम दंग रह गयी. ई-रिक्शा के सीट बॉक्स के नीचे विशेष रूप से जगह बनाकर शराब की बोतलें छिपायी गयी थीं. जांच में विभिन्न ब्रांडों की 135 बोतल में कुल 54.735 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी.

थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि इस मामले में अज्ञात शराब तस्कर के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी (केस) दर्ज कर ली गयी है. जब्त ई-रिक्शा के आधार पर तस्कर की पहचान की जा रही है. तस्कर की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel