[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका पुराने रेफरल अस्पताल में निकला चार फीट लंबा गेहूंअन सांप, मची अफरातफरी

पुराने रेफरल अस्पताल में निकला चार फीट लंबा गेहूंअन सांप, मची अफरातफरी

0
पुराने रेफरल अस्पताल में निकला चार फीट लंबा गेहूंअन सांप, मची अफरातफरी

कटोरिया (बांका ) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Banka News : कटोरिया स्थित पुराने रेफरल अस्पताल परिसर में गुरुवार को विषैले गेहूंअन सांप के निकलने से लोगों में दहशत फैल गयी. अस्पताल भले ही बंद हो चुका है, लेकिन वहां अब भी स्वास्थ्यकर्मियों और कर्मचारियों का आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में सांप निकलने की घटना ने सभी को चौंका दिया.

चार फीट लंबे सांप को देखकर मचा हड़कंप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अस्पताल परिसर में अचानक करीब चार फीट लंबा गेहूंअन सांप दिखाई दिया. जहरीले सांप को देखते ही वहां मौजूद लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे.कुछ देर तक पूरे परिसर में अफरातफरी की स्थिति बनी रही. लोगों को डर था कि सांप किसी को नुकसान न पहुंचा दे.

सफाई कर्मचारियों ने किया काबू

मौके पर मौजूद सफाई कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद लाठी-डंडे की मदद से सांप को मार दिया. इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली.स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से बंद पड़े अस्पताल परिसर में झाड़ियां और गंदगी बढ़ने लगी है, जिसके कारण सांप और अन्य जहरीले जीव निकलने की आशंका बनी रहती है.

मार्च में हुआ था नए अस्पताल का उद्घाटन

गौरतलब है कि समृद्धि यात्रा के दौरान 17 मार्च को तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा करीब चार करोड़ रुपये की लागत से बने नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया था.नए अस्पताल के शुरू होने के बाद से पुराना रेफरल अस्पताल बंद पड़ा है. हालांकि यहां अब भी कुछ कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्मियों का आना-जाना जारी रहता है.

लोगों ने की साफ-सफाई की मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अस्पताल परिसर की नियमित साफ-सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel