[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला सहित सात जख्मी

दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला सहित सात जख्मी

0
दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला सहित सात जख्मी

अमरपुर. थाना क्षेत्र के वैदाडीह गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट हो गयी. जिसमें दोनो पक्षों से महिला समेत सात लोग जख्मी हो गये. जख्मी एक पक्ष के छोटन महतो एवं उनका पुत्र नंदकिशोर महतो, दुसरे पक्ष के धनंजय ठाकुर, सुजाता देवी, अनीशा कुमारी, वंशीका कुमारी एवं रानी कुमारी का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. मामले को लेकर अस्पताल में ईलाजरत जख्मी नंदकिशोर महतो ने बताया कि गांव के ही धनंजय ठाकुर जबरन अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर उनकी जमीन पर पीलर दे रहा था. जिसका विरोध करने पर धनंजय ठाकुर अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडा एवं लोहे की सरिया से प्रहार कर उन्हें जख्मी कर दिया. शोर सुनकर जब उनके पिता बीच बचाव करने आये तो उक्त लोगों ने उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया. जबकि दूसरे पक्ष के जख्मी धनंजय ठाकुर ने बताया कि नंदकिशोर महतो अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर जबरन उनके दरवाजे पर आकर गाली-गलौज कर रहा था. जिसका विरोध करने पर नंदकिशोर महतो अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर लाठी डंडे से प्रहार करते हुए उन्हें जख्मी कर दिया. शोर सुनकर जब घर की महिला सदस्य बीच बचाव करने आयी तो उक्त लोगों ने उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel