[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका अलग-अलग जगहों पर छापामारी में 95 लीटर शराब जब्त

अलग-अलग जगहों पर छापामारी में 95 लीटर शराब जब्त

0
अलग-अलग जगहों पर छापामारी में 95 लीटर शराब जब्त

बाराहाट. बाराहाट पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर भारी मात्रा में देसी व विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने वाहन चेकिंग के क्रम में भागलपुर-दुमका मुख्य मार्ग पर गैस ट्रक से 30 लीटर विदेशी शराब बरामद की. पुलिस ने जब गैस ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो चालक पुलिस को चकमा देकर वहीं पर गैस ट्रक छोडकर फरार हो गया. पुलिस ने गैस ट्रक की जांच की तो गैस सिलिंडर के बीच छुपा कर रखी गयी 30 लीटर शराब बरामद की. वहीं, गुप्त सूचना के आधार पर चिलमिल नहर के पास से पुलिस ने एक लवारिस बाइक एवं उस पर लदी 50 लीटर महुआ शराब जब्त की. इसके अलावा डफरपुर गांव के समीप बाइक से नौ लीटर विदेशी शराब बरामद करते हुए तस्कर गोड्डा झारखंड निवासी ओम कुमार को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पुलिस ने चिलमिल गांव के समीप से बाइक से शराब की तस्करी के लिए जा रहे बढौना गांव निवासी मुन्ना दास को छह लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel