[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका कटोरिया के चूनाकोठी आंगनबाड़ी केंद्र से 89 बोतल विदेशी शराब बरामद

कटोरिया के चूनाकोठी आंगनबाड़ी केंद्र से 89 बोतल विदेशी शराब बरामद

0
कटोरिया के चूनाकोठी आंगनबाड़ी केंद्र से 89 बोतल विदेशी शराब बरामद

गांव के ही नामजद युवक के विरूद्ध केस दर्ज, गिरफ्तारी को लेकर चल रही छापेमारी कटोरिया. एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा व एसडीपीओ डाॅ रवींद्र मोहन प्रसाद के संयुक्त निर्देश पर अवैध शराब की तस्करी के विरूद्ध जमदाहा ओपी पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर मनियां पंचायत के चूनाकोठी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से 89 बोतल यानि लगभग 34 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया. छापेमारी अभियान का नेतृत्व जमदाहा ओपीध्यक्ष रणतेज भारती कर रहे थे. जिसमें अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चूनाकोठी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में तस्करी के लिए अवैध ढंग से विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है. जिसकी बिक्री आगामी होली पर्व में करने की योजना थी. सूचना के सत्यापन के क्रम में छापेमारी के दौरान अवैध शराब की बरामदगी हुई. आंगनबाड़ी केंद्र में अवैध ढंग से शराब छिपाकर रखने के आरोप में चिंहित युवक पवन कुमार यादव पिता रमेश यादव ग्राम चूनाकोठी के विरूद्ध सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपी युवक की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सघन छापेमारी अभियान भी चला रही है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel