[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका मैट्रि्क परीक्षा के तीसरे दिन 510 परीक्षार्थी रहे परीक्षा से अनुपस्थित

मैट्रि्क परीक्षा के तीसरे दिन 510 परीक्षार्थी रहे परीक्षा से अनुपस्थित

0
मैट्रि्क परीक्षा के तीसरे दिन 510 परीक्षार्थी रहे परीक्षा से अनुपस्थित

बांका. जिले के 34 परीक्षा केंद्रों पर तीसरे दिन गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मैट्रिक परीक्षा आयोजित हुई. परीक्षा दो पालियों में संस्कृत एवं अरबी, फारसी व भोजपुरी विषय की परीक्षा ली गयी. प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 14339 में से 14092 परीक्षार्थी शामिल हुए. जबकि 247 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा में कुल 14608 में से 14345 परीक्षार्थी सम्मलित हुए. जबकि 263 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित पाए गये. परीक्षा शुरु होने से पहले सभी केंद्र के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन तालाशी के बाद ही एग्जाम हॉल में प्रवेश दिया गया. हालांकि कदाचार के आरोप में कहीं से भी कोई निष्कासन की सूचना नही है. कदाचारमुक्त परीक्षा के संचालन के लिए एसडीएम राजकुमार के द्वारा शहर के आरएमके, पीटीजे महिला कॉलेज, एमआरडी सहित अन्य केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया. इसके अलावा अन्य वरीय पदाधिकारियों के द्वारा भी विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण किया गया. सभी केंद्रों पर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात थे. शुक्रवार को दो पालियों में सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित होगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel