[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका प्रवासी सहित अब तक 43,591 श्रमिकों को मिला रोजगार

प्रवासी सहित अब तक 43,591 श्रमिकों को मिला रोजगार

0
प्रवासी सहित अब तक 43,591 श्रमिकों को मिला रोजगार

बांका : जिले के विभिन्न कोरेंटिन कैंपों में रह रहे प्रवासी श्रमिकों को तय सीमा पूरा करने के बाद इच्छुक श्रमिकों को मनरेगा कार्य से जोड़ा जा रहा है. डीडीसी रवि प्रकाश ने बताया है कि जिले में अब तक इच्छुक 4394 प्रवासी श्रमिकों को मनरेगा के तहत जॉब कार्ड निर्गत किया गया है. जबकि 4056 मजदूरों को उनके परिवार के पूर्व में से बने जॉब कार्ड में उनका नाम जोड़ दिया गया है.

वर्तमान में अब तक कुल 2631 प्रवासी मजदूरों के द्वारा मनरेगा योजना में रोजगार की मांग की गयी है, जिन्हें रोजगार भी उपलब्ध करा दी गयी है. प्रवासी मजदूरों के अलावा अबतक कुल 43,591 मजदूरों को मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया गया है. विभागीय निर्देश के अनुसार मनरेगा योजना में कार्यरत मजदूरों की मजदूरी वित्तीय वर्ष 2020-21 से 194 रुपये कर दी गयी है.

पूर्व में यह 177 रुपये थी. इस योजना के तहत जिले के 185 पंचायतों में कुल 969 जगहों पर कार्य प्रगति पर है. जिसमें कुल 737 कार्यक्षेत्र जल जीवन हरियाली अंतर्गत जल संरक्षण एवं संचयन योजना से संबंधित है. प्रत्येक कार्यक्षेत्र पर मजदूरों के लिए पीने की पानी, मास्क, हाथ धोने के लिए साबुन आदि की व्यवस्था की गयी है. प्रत्येक कार्यक्षेत्र पर जहां 25 से ज्यादा मजदूर कार्यरत हैं. वहां पर जीविका दीदी को मेट के रूप में लगाया जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel